7th Pay Commission: मोदी सरकार दिवाली पर 31% DA के साथ देगी बोनस! लेवल-1 के बढ़ेंगे 20484 रुपये

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को फिर से खुशखबरी मिल सकती है

अपडेटेड Oct 06, 2021 पर 10:19 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को फिर से खुशखबरी मिल सकती है। कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की संभावना है। इससे 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होने की संभावना है।

दिवाली से पहले कर्मचारियों का DA 28 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी हो सकता है। बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल में DA 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया है। कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के चलते सरकार ने पिछले साल DA को जून 2021 तक फ्रीज कर दिया था।

31% हो सकता है DA

जुलाई 2021 का महंगाई भत्ता (DA) अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन जनवरी से मई 2021 के AICPI आंकड़ों से पता चलता है कि इसमें 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस तरह 3 फीसदी और बढ़ने के बाद महंगाई भत्ता 31 फीसदी पर पहुंच जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार दशहरे या दिवाली के आसपास DA बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।

 7th Pay Commission: PM मोदी करेंगे DA एरियर को पास! केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को मिल सकती है बड़ी राहत

पिछले साल के मुकाबले कुल महंगाई भत्ता 11 फीसदी बढ़ चुका है। सरकार ने जुलाई 2021 से इसे 28 फीसदी कर दिया है। अब जून 2021 में अगर यह 3 फीसदी बढ़ता है तो इसके बाद महंगाई भत्ता (17+4+3+4+3) के साथ 31 फीसदी पर पहुंच जाएगा। यानी अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है तो उसे 15,500 रुपये DA मिलेगा।

31% DA पर कैलकुलेशन

कर्मचारी की बेसिक सैलरी यदि 56900 रुपए है तो नये महंगाई भत्ते यानी 31 फीसदी के तहत 17639 रुपए महीने भत्ता मिलेगा जबकि 28 फीसदी की दर से 15932 रुपए/महीना होगा यानी कुल 1707 रुपये महंगाई बढ़ेगा। यानी सैलरी में कुल इजाफा सालाना 20484 रुपए होगा।


जानिए क्या है DA

महंगाई भत्ता कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित हिस्सा होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। पेंशनर्स को महंगाई राहत (DR) के तौर पर यह लाभ मिलता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।