7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 4% की बढ़ोतरी की गई है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए बढ़कर अब 50% तक पहुंच गया है। केंद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) भी 4% से बढ़कर 50% हो गई है। बढ़ा हुआ डीए और डीआर 1 जनवरी 2024 से लागू माना जाएगा है। इससे करीब 49.18 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 67.95 लाख केंद्र सरकार के पेंशनर्स को फायदा होगा।
महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन का एक हिस्सा है। इसलिए जब डीए बढ़ेगा, तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों का टेक-होम वेतन भी बढ़ जाएगा। हाल ही में डीए बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों का वेतन कैसे बढ़ेगा, यह समझने के लिए यहां एक कैलकुलेशन दी गई है।
4% DA बढ़ोतरी से इतनी बढ़ जाएगी सैलरी
आइए एक केंद्र सरकार के कर्मचारी का मामला लेते हैं जिसें हर महीने 45,700 रुपये का बेसिक वेतन मिलता है। पहले 46 फीसदी के हिसाब से उनका महंगाई भत्ता 21,022 रुपये था। डीए 50 फीसदी बढ़ने से उनका महंगाई भत्ता बढ़कर 22,850 रुपये हो जाएगा। तो उसे 1,818 रुपये अधिक मिलेंगे। ये 22,850 रुपये में से 21,022 रुपये घटाकर निकाला गया है।
साथ में बढ़ जाएंगे ये सभी भत्ते
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि डीए 50% तक पहुंच गया है। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार डीए 50% तक पहुंचने पर कुछ अन्य भत्ते और सैलरी के पार्ट भी बढ़ जाएंगे। इससे केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी। इन भत्तों में हाउस रेंट अलाउंस, बच्चों की एजुकेशन, बच्चों की देखभाल के लिए विशेष भत्ता, हॉस्टल सब्सिडी, ट्रांसफर ट्रैवल अलाउंस, ग्रेच्युटी लिमिट, डेली अलाउंस आदि बढ़ जाएंगे।
अब यह भी सिफारिश की गई है कि जब डीए 50% तक पहुंच गयो तो सरकार ने एचआरए की दरों को X, Y और Z शहरों शहरों में बेसिक सैलरी का क्रमशः 30%, 20% और 10% तक रिवाइज कर दिया है। कर्मचारियों को दिया जाने वाला मकान किराया भत्ता उस शहर की केटेगरी पर निर्भर करता है। जिसमें वे रहते हैं। X, Y और Z प्रकार के शहरों के लिए HRA क्रमशः 27%, 18% और 9% था, जिसे बढ़ाकर 30%, 20% और 10% कर दिया है।
50 फीसदी DA के कारण बढ़ाया HRA
केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को हाउस रेंट अलाउंस (HRA) मिलता है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि वे कहां रहते हैं। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार 1 जुलाई, 2017 से क्लास X, Y और Z शहरों के लिए HRA को बेसिक सैलरी के क्रमशः 24%, 16% और 8% तक बनाया गया है। जब DA 25% तक पहुंच गया, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार, X, Y और Z शहरों में HRA की दरें बेसिक सैलरी वेतन के 27%, 18% और 9% तक रिवाइज किया गया। अब डीए 50 फीसदी पहुंचने के बाद सरकार ने इसे फिर रिवाइज कर दिया है।
डीए अब 50% तक पहुंचने पर सरकार ने HRA बढ़ा दिया है – सैलरी में इतना बढ़ जाएगा HRA
आइए मान लें कि केंद्र सरकार का एक कर्मचारी जिसे बेसिक सैलरी के रूप में 45,700 रुपये मिलते हैं, वह Y केटेगरी के शहरे में रहता है। अब तक उनका एचआरए 8,226 रुपये था। डीए 50% तक पहुंचने पर उनका एचआरए बढ़कर 20% हो जाएगा। तो अब उनका एचआरए रिवाइज होकर 9,140 रुपये हो जाएगा। यानी, अब पहले से हर महीने 914 रुपये ज्यादा मिलेंगे।