Get App

7th Pay Commission: क्या दिवाली से पहले 18 महीने का DA एरियर देगी मोदी सरकार! PM के पास आया मामला

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले महंगाई भत्ता 28 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी कर बड़ी खुशखबरी दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2021 पर 7:02 PM
7th Pay Commission: क्या दिवाली से पहले 18 महीने का DA एरियर देगी मोदी सरकार! PM के पास आया मामला

7th Pay Commission latest news: मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) 28 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी कर बड़ी खुशखबरी दी है। अब केंद्रीय कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें दिवाली से पहले 18 महीने से रूका हुआ महंगाई भत्ता मिल जाए। हालांकि, अब ये उम्मीद पूरी होती नजर आ रही है। दरअसल, अब 18 महीने से पेंडिंग एरियर का मामला PM नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम मोदी इसका हल जल्द से जल्द निकाल सकते हैं। उन्हें दिवाली तक 18 महीने का रूका हुआ महंगाई भत्ता मिल सकता है।

पेंशनर्स ने लिखी PM मोदी को चिट्ठी

भारतीय पेंशनर्स मंच (BMS) ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) के एरियर का बकाया देने के लिए PM मोदी से अपील की है। मंच ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखकर इस मामले में मदद करने के लिए कहा है। वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) की वजह से मई 2020 में DA बढ़ोतरी को 30 जून 2021 तक के लिए रोक दिया था। 1 जुलाई 2021 से इसे फिर से बहाल करने के लिए कहा गया है।

डेढ़ साल से अटका एरियर

ऑफिस मेमोरेंडम के वित्त मंत्रालय के तहत व्यय विभाग ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिये जाने वाले डीए मूल वेतन के मौजूदा 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया जाएगा। पिछले साल अप्रैल में, वित्त मंत्रालय ने COVID-19 महामारी के कारण 30 जून 2021 तक महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि पर रोक लगा दी थी। 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक DA की दर 17 फीसदी थी।

7th Pay Commission: मोदी सरकार देगी बंपर सैलरी, अक्टूबर में आएगा 31% DA के साथ एरियर- आएंगे 70,556 रुपये

DA एरियर को लेकर सरकार ने कही ये बात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें