Get App

7th Pay Commission: सात दिन बाद 31% DA के साथ वेतन देगी मोदी सरकार, बढ़ेंगे 20484 रुपये- जानें गणित

7th Pay Commission: सरकार ने डीए के साथ पेंशनभोगियों के DR में भी 3% की बढ़ोतरी कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2021 पर 2:26 PM
7th Pay Commission: सात दिन बाद 31% DA के साथ वेतन देगी मोदी सरकार, बढ़ेंगे 20484 रुपये- जानें गणित

7th Pay Commission: मोदी सरकार ने बीते हफ्ते दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया। कैबिनेट मीटिंग में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) को 3 फीसदी बढ़ा दिया। ये बढ़ा DA एक जुलाई से बढ़ा हुआ माना जाएगा। अब से 7 दिन बाद कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी बैंक खाते में आएगी, लेकिन क्या आपने कैलकुलेट किया है कि आपकी मासिक वेतन सालाना कितना बढ़ जाएगा। बढ़ी सैलरी के साथ कर्मचारियों को दिवाली बोनस भी अक्टूबर के वेतन में आएगा। यहां आपको पूरा गणित बता रहे हैं।

31 फीसदी हो गया है मंहगाई भत्ता

सरकार ने डीए के साथ पेंशनभोगियों के महंगाई राहत यानी DR में भी 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) 28 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी हो गया है। इससे 47 लाख 14 हजार केंद्र सरकार के कर्मचारी और 68 लाख 62 हजार पेंशनर को फायदा होगा।

56900 बेसिक सैलरी पर इतना बढ़ेगा DA

कर्मचारी की बेसिक सैलरी यदि 56900 रुपए है तो नये महंगाई भत्ते यानी 31 फीसदी के तहत 17639 रुपए महीने भत्ता मिलेगा जबकि 28 फीसदी की दर से 15932 रुपए/महीना होगा यानी कुल 1707 रुपये महीना महंगाई बढ़ेगा। यानी सैलरी में कुल इजाफा सालाना 20484 रुपए होगा।

18000 बेसिक सैलेरी पर इतना बढ़ेगा DA

सब समाचार

+ और भी पढ़ें