7th Pay Commission: मोदी सरकार नए साल में वेतन में बढ़ाएगी 34,060 रुपये, जानें पूरा कैलकुलेशन

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलेरी में नए साल में 34,060 रुपये का इजाफा हो सकता है

अपडेटेड Dec 27, 2021 पर 12:10 PM
7th Pay Commission: मोदी सरकार नए साल में वेतन में बढ़ाएगी 34,060 रुपये

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलेरी में नए साल में 34,060 रुपये का इजाफा हो सकता है। मोदी सरकार आपके वेतन में फिटमेंट फैक्टर के जरिये बेसिक पे और महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। सरकार जनवरी 2022 में महंगाई भत्ता (Dearness allowance - DA) 2 से 3 फीसदी तक बढ़ा सकती है। यदि इसके साथ फिटमेंट फैक्टर के तहत बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये कर सकती है।

26 हजार रुपये होगी मिनिमम बेसिक पे (Minimum Basic Pay)

केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाती है तो केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन अपने आप बढ़ जाएगा। फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है। फिटमेंट फैक्टर को आखिरी बार 2016 में बढ़ाया गया था, जिसमें कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 6,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये किया गया था। फिटमेंट फैक्टर में संभावित बढ़ोतरी से न्यूनतम बेसिक वेतन 26,000 रुपये हो सकता है। अभी न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये है, जो बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा।


बढ़ जाएंगे भत्ते

अगर बेसिक पे 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाता है तो मंहगाई भत्ता भी बढ़ जाएगा। महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बेसिक वेतन के 31 फीसदी के बराबर है। DA का कैलकुलेशन डीए की दर को बेसिक पे से गुणा करके निकाला जाता है। यानी बेसिक वेतन बढ़ने से अपने आप महंगाई भत्ता भी बढ़ जाएगा।

इतना मिलेगा महंगाई भत्ता

26,000 रुपये के बेसिक वेतन पर 31 फीसदी की दर से DA मिलेगा। तो 26000 रुपये की बेसिक पे पर 31 फीसदी की दर से 8,060 रुपये महीने का बेसिक पे मिलेगा। यानी, मासिक न्यूनतम वेतन 34,060 रुपये बैंक अकाउंट में आएंगे। अगर महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़कर 34 फीसदी हो जाता है तो DA 8,840 रुपये मिलेगा और न्यूनतम मासिक वेतन 34,840 रुपये मिलेगा।

Trade Spotlight | एक्सपर्ट से जानें Smartlink Holdings, HCL Tech, Mindteck और L&T Finance Holdings पर क्या हो आपकी रणनीति?

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।