7th Pay Commission: ज्यादातर सरकारी कर्मचारी सातवें वेतन आयोग के बाद आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का इंतजार कर रहे हैं। ताकि, कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर बड़ा इजाफा हो जाए। अभी सभी सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन और महंगाई भत्ता मिलता है। महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) को हर साल 2 बार बढ़ाया जाता है। अब केंद्र सरकार सैलरी कैलकुलेशन के लिए नया फॉर्मूला ला सकती है। ये नया फॉर्मूला परफॉर्मेंस के आधार पर बनाया जाएगा। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब केंद्र सरकार नया वेतन आयोग नहीं लाएगी।
