Get App

7th Pay Commission: जुलाई में इतना महंगाई भत्ता बढ़ना है तय, सरकारी कर्मचारियों की फिर बढ़ेगी सैलरी

7th Pay Commission news: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और केंद्र सरकार के पेंशनरों के लिए महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) दोनों को हाल में 4% बढ़ाया गया था। ये बढ़ाया गया डीए और डीआर 1 जनवरी 2023 से लागू माना गया। जनवरी से बढ़ोतरी के बाद ज्यादातर सरकारी कर्मचारी अब जुलाई में बढ़ने वाले डीए का इंतजार कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 24, 2023 पर 5:19 PM
7th Pay Commission: जुलाई में इतना महंगाई भत्ता बढ़ना है तय, सरकारी कर्मचारियों की फिर बढ़ेगी सैलरी
7th Pay Commission: जुलाई में डीए बढ़कर हो सकता है 45 से 46 फीसदी।

7th Pay Commission news: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और केंद्र सरकार के पेंशनरों के लिए महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) दोनों को हाल में 4% बढ़ाया गया था। ये बढ़ाया गया डीए और डीआर 1 जनवरी 2023 से लागू माना गया। जनवरी से बढ़ोतरी के बाद ज्यादातर सरकारी कर्मचारी अब जुलाई में बढ़ने वाले डीए का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार एक बार फिर 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है।

इतना बढ़ा सकता है कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

श्रम और रोजगार मंत्रालय का एक हिस्सा लेबर ब्यूरो अखिल भारतीय CPI-IW के आंकड़ों के अनुसार कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता दर तय करता है। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए मौजूदा डीए और डीआर का रेशो 42% है। फरवरी 2023 के AICPI-IW डेटा के अनुसार अगले रिवीजन में महंगाई दर बढ़कर 45 से 46 फीसदी हो सकता है। हालांकि, जुलाई 2023 के लिए अनुमानित डीए और डीआर मार्च, अप्रैल, मई और जून 2023 के एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू डेटा के जारी होने के बाद ही तय होगा।

ऐसे कैलकुलेट होता है महंगाई भत्ता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें