7th Pay Commission DA Hike update: केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को कल खुशखबरी दे सकती है। कल 1 मार्च बुधवार को कैबिनेट की बैठक होनी है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मोदी सरकार होली से पहले कर्मचारियों को डीए बढ़ाने वाली है। ये फैसला कल होने वाली कैबिनेट बैठक में हो सकता है। केंद्र सरकार होली के पहले कर्मचारियों का महंगाई भत्ते यानी डीए (Dearness Allowance) को बढ़ा सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार 3 फीसदी डीए बढ़ा सकती है।
अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मोदी सरकार 3 फीसदी डीए बढ़ा सकती है। सरकारी कर्मचारियों का डीए अभी 38 फीसदी है जिसे बढ़ाकर 41 फीसदी किया जा सकता है। अभी कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए मिलता है। ऐसा होने पर पेंशनर्स को मिलने वाली पेंशन भी बढ़ जाएगी। उनका DR बेसिक पेंशन के आधार पर कैलकुलेट किया जाता है। डीए और डीआर कर्मचारियों को महंगाई से निपटने के लिए मिलता है।
अभी कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी है। अगर इसमें और 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो ये बढ़कर 41 फीसदी हो जाएगा। मान लीजिए अगर आपकी बेसिक सैलरी लेवल 1 पे स्केल के तहत 18,000 रुपये महीना है तो आपका डीए बढ़कर 7,380 रुपये आएगा। यानी, डीए में कुल 460 रुपये महीने का इजाफा होगा। 38 फीसदी डीए के हिसाब से कर्मचारियों को अभी 6,840 रुपये डीए मिल रहा है।
पिछले साल दिवाली पर बढ़ा डीए
डीए में पिछला रिवीजन 28 सितंबर 2022 को दिवाली से पहले किया गया था। इसे 1 जुलाई 2022 से लागू माना गया था। तब इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। तब डीए 34 फीसदी था जिसे बढ़ाकर 38 फीसदी किया गया था। अब इसमें एक बार फिर 3 फीसदी इजाफा होने की उम्मीद है।