7th Pay Commission DA Hike update: केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को कल खुशखबरी दे सकती है। कल 1 मार्च बुधवार को कैबिनेट की बैठक होनी है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मोदी सरकार होली से पहले कर्मचारियों को डीए बढ़ाने वाली है। ये फैसला कल होने वाली कैबिनेट बैठक में हो सकता है। केंद्र सरकार होली के पहले कर्मचारियों का महंगाई भत्ते यानी डीए (Dearness Allowance) को बढ़ा सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार 3 फीसदी डीए बढ़ा सकती है।
