7th Pay Commission: पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी मिली है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 1 दिसंबर से 4 फीसदी बढ़ोतरी कर दी है। पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन (PSMSU) के अध्यक्ष अमरीक सिंह ने कहा कि नई बढ़ोतरी के साथ डीए बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा।
