UP DA Hike Latest News: उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। यूपी सरकार ने 1 जनवरी 2023 से अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और अपने पेंशनरों को महंगाई राहत में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा इससे राज्य में 16.35 लाख कर्मचारियों और 11 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। यूपी सरकार में काम कर रहे 16.35 लाख राज्य कर्मचारियों और 11 लाख पेंशनभोगियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया गया है। सरकार ने 1 जनवरी 2023 से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर को 4 प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत से 42 प्रतिशत करने का फैसला किया है।
