7th Pay Commission: उत्तराखंड सरकार के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allwance - DA) में 4% की बढ़ोतरी करने को अपनी मंजूरी दे दी है। एक सरकारी बयान के मुताबिक इस फैसले से 3 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। अभी तक उत्तराखंड सरकार के कर्मचारियों को 38% महंगाई भत्ता मिल रहा है। लेकिन 4% बढ़ोतरी के बाद अब उनका DA बढ़कर 42% हो गया है।
