8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से जुड़ा एक अहम अपडेट सामने आया है। आयोग ने अपने 18 सवालों वाले प्रश्नों के जवाब देने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब कर्मचारी, पेंशनर और अन्य लोग 31 मार्च 2026 तक अपने सुझाव दे सकते हैं। पहले यह आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 तय की गई थी। सरकार ने फरवरी 2026 में 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की थी। इसी वेबसाइट पर यह प्रश्नावली डाली गई है, जिसमें सैलरी, पेंशन, अलाउंस और कामकाजी हालात से जुड़े सवाल पूछे गए हैं।
