Get App

8th Pay Commission: क्या 3.25 होगा फिटमेंट फैक्टर? कर्मचारी एसोसिएशन ने रखी ये मांग

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का इंतजार है। कर्मचारी एसोसिएशन की तरफ से सैलरी बढ़ाए जाने की मांग में भी तेजी आने लगी है। फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन (FNPO) ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर बड़ा प्रस्ताव रखा है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 6:28 PM
8th Pay Commission: क्या 3.25 होगा फिटमेंट फैक्टर? कर्मचारी एसोसिएशन ने रखी ये मांग
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का इंतजार है।

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का इंतजार है। कर्मचारी एसोसिएशन की तरफ से सैलरी बढ़ाए जाने की मांग में भी तेजी आने लगी है। फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन (FNPO) ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर बड़ा प्रस्ताव रखा है। संगठन ने 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 3.0 से 3.25 तक रखने और सालाना इंक्रीमेंट 3% से बढ़ाकर 5% करने की मांग की है। FNPO ने यह मांग नेशनल काउंसिल (JCM स्टाफ साइड) को भेजे गए एक लेटर में रखी है। यह लेटर करीब 60 पन्नों का है, जिसमें वेतन स्ट्रक्चर, पे मैट्रिक्स, भत्ते, प्रमोशन और इंक्रीमेंट जैसे मुद्दों को शामिल किया गया है।

25 फरवरी को अहम बैठक

FNPO के मुताबिक सभी केंद्रीय कर्मचारी संगठनों से सुझाव मिलने के बाद 25 फरवरी 2026 को JCM की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में सभी ड्राफ्ट कमेटी मेंबर्स शामिल होंगे। इसके बाद एक फाइनल ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा, जिसे 8वें वेतन आयोग की चेयरपर्सन को सौंपा जाएगा। इस ड्राफ्ट में सिर्फ पोस्टल कर्मचारी ही नहीं, बल्कि रेलवे और अन्य केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़ी मांगें भी शामिल होंगी।

फिटमेंट फैक्टर को लेकर मांग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें