Get App

8th Pay Commission: कर्मचारियों की हर मांग मानने के मूड में नहीं सरकार? फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी चिंता

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और आयोग के बीच लगातार बातचीत चल रही है। लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स नई सैलरी और फिटमेंट फैक्टर को लेकर बड़ी उम्मीद लगाए बैठे हैं। लेकिन ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि सरकार कर्मचारियों की सभी मांगें मानने के पक्ष में नहीं है

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 28, 2026 पर 12:20 PM
8th Pay Commission: कर्मचारियों की हर मांग मानने के मूड में नहीं सरकार? फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी चिंता
कर्मचारी संगठनों की सबसे बड़ी मांग फिटमेंट फैक्टर को 3.83 तक बढ़ाने की है।

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और आयोग के बीच लगातार बातचीत चल रही है। लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स नई सैलरी और फिटमेंट फैक्टर को लेकर बड़ी उम्मीद लगाए बैठे हैं। लेकिन अब सामने आ रही रिपोर्ट्स से संकेत मिल रहे हैं कि सरकार कर्मचारियों की सभी मांगें मानने के पक्ष में नहीं दिख रही।

हाल के दिनों में कर्मचारी यूनियनों ने 8वें वेतन आयोग के सामने कई सुझाव रखे हैं। इनमें सबसे बड़ी मांग फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने और महंगाई भत्ते (DA) को बेसिक सैलरी में जोड़ने की है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनियन नेताओं को भी अब लगने लगा है कि सरकार सभी मांगों को पूरी तरह स्वीकार नहीं करेगी।

आखिर क्या है कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग?

कर्मचारी संगठनों की सबसे बड़ी मांग फिटमेंट फैक्टर को 3.83 तक बढ़ाने की है। यूनियनों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई और जीवनयापन की लागत के कारण कर्मचारियों की खरीदने की क्षमता कम हुई है। ऐसे में सैलरी में बड़ा सुधार जरूरी है। अगर फिटमेंट फैक्टर ज्यादा बढ़ता है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में भी बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें