श्रम और रोजगार मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2025 के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) 148.2 पर रहा। यह एक ऐसा डेटा है, जो सीधे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) की कैलकुलेशन में इस्तेमाल होता है। यह इंडेक्स महंगाई के कारण कर्मचारियों की सैलरी या पेंशनर्स की पेंशन को रियल वैल्यू में कमी से प्रोटेक्ट करने में इस्तेमाल होता है। साथ ही हर छह महीने में DA में बदलाव तय करता है।
