8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारी 7वें वेतन आयोग के तहत पा रहे हैं। सरकारी कर्मचारी काफी समय से 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। ताकि, केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हो सके। 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार ने एक अहम बयान दिया है। वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने कहा है कि केंद्र सरकार की अगले साल राष्ट्रीय चुनाव से पहले करीब 54 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आठवां वेतन आयोग बनाने की कोई योजना नहीं है।
