लक्ष्मी मित्तल से जुड़ी कंपनी ने दिल्ली के लुटियंस जोन में 310 करोड़ का बंगला खरीदा

जेनटेक्स मर्चेंट्स ने दिल्ली के एपीजी अब्दुल कलाम रोड पर एक महंगा बंगला खरीदा है। यह 3,540 स्केवयर यार्ड का है। यह डील 310 करोड़ रुपये मे हुई है। इसे दिल्ली में इस साल प्रॉप्रटी से जुड़ा सबसे बड़ा ट्रांजेक्शन माना जा रहा है

अपडेटेड Sep 24, 2025 पर 10:33 PM
एपीजे अब्दुल रोड पर स्थित बंगला 3,540 स्केवयर यार्ड यानी 31,860 वर्ग फीट में है। प्रति स्कवेयर यार्ड इसकी कीमत 8.75 लाख बैठती है।

दिग्गज स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल से जुड़ी कंपनी जेनटेक्स मर्चेंट्स ने दिल्ली के एपीजी अब्दुल कलाम रोड पर एक महंगा बंगला खरीदा है। यह 3,540 स्केवयर यार्ड का है। यह डील 310 करोड़ रुपये मे हुई है। इस मामले से जुड़े लोगों ने मनीकंट्रोल को यह बताया। इसे दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी की सबसे महंगी डील में से एक माना जा रहा है। एपीजे अब्दुल कलाम रोड का नाम पहले औरंगजेब रोड था। यह दिल्ली के लुटियंस जोन में है।

इस साल जून में हुई रजिस्ट्री

रजिस्ट्रेशन के डॉक्युमेंट्स के मुताबिक, इस बंगले की रजिस्ट्री जून 2025 में हुई थी। इसे दिल्ली में 2025 में हुआ प्रॉपर्टी का सबसे महंगा ट्रांजेक्शन माना जा रहा है। इस बंगले को खरीदने वाले मुंबई की कंपनी ने 21.70 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी चुकाई है। यह बंगला 1930 में बना था। इसका संबंध अलवर के शाही परिवार से है। इसका मालिकाना हक यशवंत सिंह के पास था। उन्होंने इस साल की शुरुआत में दिल्ली में महंगा माने जाने वाले इलाके गोल्फ लिंक्स में एक बंगला 100 करोड़ रुपये में खरीदा था।


यह भी पढ़ें: दुनिया के इन देशों में पेमेंट के लिए शुरू हो चुका है UPI का इस्तेमाल

प्रति स्केवयर यार्ड 8.75 लाख बैठती है कीमत

एपीजे अब्दुल रोड पर स्थित बंगला 3,540 स्केवयर यार्ड यानी 31,860 वर्ग फीट में है। प्रति स्कवेयर यार्ड इसकी कीमत 8.75 लाख बैठती है। सूर्य कुमार कनोडिया जेनटेक्स मर्चेंट्स के डायरेक्टर्स में से एक हैं। इस कंपनी ने यह बंगला खरीदा है। इस डील के बारे में जेनटेक्स मर्चेंट्स ने तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। लक्ष्मी मित्तल ने भी इस बारे में कुछ कहने से इनकार कर दिया। पहले से ही मित्तल का दिल्ली के पृथ्वीराज रोड पर एक बंगला है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लुटियंस दिल्ली स्थिति बंगला को लेकर आकर्षण आज भी कम नहीं हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।