Aadhar Card: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार धारकों से 10 साल पुराने आधार को अपडेट करने के लिए कहा है। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पहले बना था, तो उसे अपडेट करा लें। हालांकि, ये अनिवार्य नहीं है लेकिन अगर आपका बीते दस सालों में एड्रेस चेंज हुआ है, तो अपडेट करा लें। ये काम आप 14 दिसंबर 2023 तक मुफ्त करा सकते हैं।
