Free Update in Aadhar Card: आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने का मौका खत्म होने में अब सिर्फ 20 दिन बचे हैं। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड में मुफ्त अपडेट करने की तारीख को बढ़ाकर 14 सितंबर 2024 कर दिया। पहले यह डेडलाइन 14 जून 2024 थी, जिसे अब तीन महीने आगे बढ़ाया गया था। यह सुविधा केवल ऑनलाइन उपलब्ध है, यानी अगर आप आधार केंद्र जाकर अपडेट करवाते हैं, तो आपको इसके लिए चार्ज देना होगा।
आधार में कौन-कौन सी जानकारी मुफ्त में अपडेट की जा सकती है?
आप अपने आधार कार्ड में कई जरूरी जानकारियां जैसे एड्रेस, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि को फ्री में अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको माईआधार पोर्टल (myAadhaar Portal) पर जाना होगा। हालांकि, कुछ जानकारियां जैसे आइरिस (Iris) या बायोमेट्रिक डेटा को अपडेट करने के लिए आपको आधार सेंटर जाना होगा।
अगर आप अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन मुफ्त में अपडेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
आधार अपडेट के विकल्प को चुनें।
यदि आपको पता अपडेट करना है, तो अपडेट एड्रेस के विकल्प पर क्लिक करें।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी (OTP) के माध्यम से वेरिफिकेशन करें।
Documents Update के विकल्प को चुनें।
अपने आधार से जुड़ी सभी डिटेल्स वेरिफाई करें।
पता अपडेट के लिए मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
आधार अपडेट की प्रक्रिया को स्वीकार कर लें।
आपको 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा, जिससे आप अपने आधार अपडेट की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
आधार की जरूरत कहां होती है?
आजकल आधार कार्ड कई जरूरी कामों के लिए अनिवार्य हो गया है। जैसे कि बैंक में अकाउंट खुलवाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, सिम कार्ड खरीदने, और घर खरीदने जैसे पैसे से जुड़े सभी कामों के लिए आधार जरूरी है। अगर समय पर आधार कार्ड अपडेट नहीं किया गया, तो कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। इसलिए, यह जरूरी है कि समय-समय पर आधार की जानकारी को सही और अपडेट रखा जाए।