Get App

Agri commodities: कॉटन का उत्पादन अनुमान बढ़ाया गया, जानिए बारिश पर क्या कहते हैं IMD के आंकड़े

Commodities : जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुताबिक भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि सोमवार को देश भर में 4.7 मिली मीटर बारिश हुई, जो सामान्य स्तर 5.6 मिली मीटर से 15 फीसदी कम है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 17, 2024 पर 12:04 PM
Agri commodities: कॉटन का उत्पादन अनुमान बढ़ाया गया, जानिए बारिश पर क्या कहते हैं IMD के आंकड़े
Commodity report : कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुताबिक गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश वाले सेंट्रल जोन ने 31 अगस्त तक 1.97 करोड़ गांठें उत्पादित की हैं। मध्य क्षेत्र में कपास का उत्पादन 1.95 करोड़ गांठों से बढ़कर 1.98 करोड़ गांठ होने का अनुमान है

Commodity report : डेली एग्री पिक्स पर जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को देशभर में 4.7 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 5.6 स्तर मिमी से 15% कम है। विभाग ने बताया कि 1 जून से अब तक भारत में 862.3 मिमी बारिश हुई है, जो इस अवधि के लिए सामान्य स्तर 801.5 मिमी से 8% ज्यादा है। देश के चार समरूप रीजन में से तीन रीजन में आज सामान्य से कम बारिश हुई और एक रीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। उत्तर-पश्चिम भारत में 1.0 मिमी बारिश के साथ सामान्य से 70% कम बारिश हुई। वहीं, मध्य भारत में 4.3 मिमी बारिश के साथ सामान्य से 21% कम बारिश हुई और दक्षिणी प्रायद्वीप में 0.4 मिमी बारिश के साथ सामान्य से 92% कम बारिश हुई। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 18.1 मिमी बारिश के साथ सामान्य से 85% ज्यादा बारिश हुई।

1 जून से पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत रीजन में सामान्य से 14% कम यानी 1,065.1 मिमी बारिश हुई है। इस समरूप क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अरुणाचल प्रदेश और बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अब तक बारिश कम हुई है। सोमवार तक 36 उपविभागों में से 19 में बारिश सामान्य रही है। दो उपविभागों में "बहुत अधिक" बारिश हुई, 11 में "अधिक" और चार उपविभागों में "कम" बारिश हुई।

किसानों का हरा सोना है पानी में उगने वाला यह पौधा, फौरन हो जाएंगे मालामाल, घर पर करें तैयार

कपास उत्पादन के अनुमान में बढ़ोतरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें