एयर इंडिया ने साल 2026 के लिए की खास तैयारी, कस्टमर को मिलेगी नई सर्विस, कोहरे के लिए किये ये इंतजाम

Air India: सर्दियों में कोहरे के कारण फ्लाइट लेट होना आम बात है, लेकिन इस बार एयर इंडिया ने यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए पहले से ही बड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं

अपडेटेड Dec 17, 2025 पर 12:37 PM
Story continues below Advertisement
Air India: एयर इंडिया अपने प्लेन, सर्विस और ऑपरेशन में बड़े बदलाव किये हैं।

Air India: एयर इंडिया अपने प्लेन, सर्विस और ऑपरेशन में बड़े बदलाव किये हैं। कंपनी मर्जर के बाद से पिछले कुछ सालों से ट्रेनिंग, टेक्नोलॉजी और विमानों के अपग्रेड पर काम कर रही थी, जिसका असर अब 2026 से यात्रियों को साफ तौर पर दिखने लगेगा। एयर इंडिया ने अपने क्रू और स्टाफ की ट्रेनिंग को और मजबूत किया है। साथ ही सर्दियों में कोहरे के कारण फ्लाइट लेट होना आम बात है, लेकिन इस बार एयर इंडिया ने यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए पहले से ही बड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं। एयरलाइन ने बताया कि 10 दिसंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक देश में आधिकारिक फॉग विंडो रहेगा। ऐसे में यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

सबसे अहम बात एयर इंडिया ने अपनी फॉग केयर पहल शुरू कर दी है, जिसके तहत उन उड़ानों को पहले से तय किया जाएगा जिन पर कोहरे का असर पड़ सकता है। ऐसे यात्रियों को फ्लाइट से पहले ही SMS, WhatsApp और ईमेल के जरिए जानकारी दी जाएगी। ताकि, वह समय रहते अपनी यात्रा प्लान कर सकें।

यात्रियों के लिए क्या बदलेगा?


पहले से अलर्ट मिलेगा: अगर आपकी फ्लाइट पर कोहरे का असर हो सकता है, तो एयरलाइन आपको समय पर बता देगी।

फ्री रीबुकिंग: अगर फ्लाइट लेट होती है या समय बदला जाता है, तो आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी टिकट किसी और दिन के लिए री-शेड्यूल करा सकते हैं।

फुल रिफंड: ट्रिप कैंसिल करनी हो तो पूरा पैसा मिलेगा, कोई पेनल्टी नहीं लगेगी।

एयरपोर्ट पर मदद: देरी होने पर यात्रियों को ग्राउंड असिस्टेंस, रिफ्रेशमेंट और केयर पैक जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

एयर इंडिया की इंटरनल तैयारियां

एयर इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (गवर्नेंस, रिस्क, कंप्लायंस और कॉरपोरेट अफेयर्स) पी बालाजी ने कहा कि एयर इंडिया यात्रियों के लिए हवाई सफर पर नए सिरे से काम कर रही है। एयर इंडिया के लिए साल 2026 एक नए दौर की शुरुआत करेगा, जब कंपनी के करीब 60 प्रतिशत वाइडबॉडी विमान नए या पूरी तरह मॉडर्नाइज्ड होंगे। फ्लीट के अपग्रेड होने से लंबी दूरी की ज्यादातर उड़ानों में यात्रा का अनुभव पहले से कहीं बेहतर होगा। नए सीट्स, बेहतर केबिन डिजाइन, लाइटिंग, कनेक्टिविटी और आधुनिक इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम यात्रियों को ज्यादा आराम देंगे। इसके साथ ही प्रीमियम इकोनॉमी विकल्पों का विस्तार और कैटरिंग सर्विस में सुधार का भी फायदा मिलेगा। फरवरी 2026 से रिफिटेड विमान सेवा में लौटने और नए विमानों की लगातार डिलीवरी के साथ यात्रियों को हर महीने साफ-साफ बदलाव नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि अगले साल यात्रियों को जो एयर इंडिया अनुभव मिलेगा, वह आज की एयर इंडिया से बिल्कुल अलग और बेहतर होगा।

एयरलाइन ने बताया कि उसने अपनी पूरी सिस्टम को कोहरे के समय के लिए मजबूत किया है। CAT III B प्रशिक्षित पायलट और अतिरिक्त क्रू तैनात रहेंगे, ताकि कम विजिबिलिटी में भी फ्लाइट सेफ तरीके से ऑपरेट होंगे। CAT III B सर्टिफाइड विमान दिल्ली जैसे हाई-रिस्क एयरपोर्ट पर लगाए जाएंगे। एयरलाइन का इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर मौसम की लगातार मॉनिटरिंग करेगा और जरूरत पड़ने पर फ्लाइट टाइमिंग में तुरंत बदलाव करेगाकस्टमर केयर टीमें 24x7 उपलब्ध रहेंगी, ताकि यात्रियों को समय पर जानकारी मिल सके।

एयर इंडिया में बड़ा बदलाव: 2026 से यात्रियों को दिखेगा नया अनुभव

पुराने 787-8 विमानों को नए सिरे से अपग्रेड किया जा रहा है। इनमें नई सीटें, बेहतर केबिन डिजाइन, वाई-फाई और आधुनिक इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम लगाए जा रहे हैं। हर महीने 2–3 विमान अपग्रेड हो रहे हैं। अनुमान है कि 2026 के अंत तक ज्यादातर वाइड-बॉडी विमान नए लुक में उड़ान भरेंगे। इसके अलावा 2026 में एयर इंडिया को 6 नए वाइड-बॉडी और करीब 20 नए नैरो-बॉडी विमान भी मिलेंगे।

अपग्रेडेड विमानों में नई सीटें, बड़ी स्क्रीन, बेहतर लाइटिंग और वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। खाने-पीने की सर्विस भी बेहतर होगी, जिसमें मेन्यू और वाइन सर्विस को अपग्रेड किया जा रहा है। प्रीमियम इकोनॉमी क्लास ज्यादा रूट्स पर उपलब्ध होगी। एयर इंडिया नई ट्रेनिंग अकादमी में रोज बड़ी संख्या में एविएशन प्रोफेशनल्स को तैयार किया जा रहा है। इसका मकसद है कि यात्रियों को ज्यादा प्रोफेशनल, विनम्र और बेहतर सर्विस मिल सके।

ग्राउंड और लॉयल्टी एक्सपीरियंस

दिल्ली एयरपोर्ट पर नया इंटरनेशनल लाउंज खुलेगा। सैन फ्रांसिस्को और JFK के लाउंज भी अपग्रेड हो रहे हैं। लॉयल्टी प्रोग्राम में बदलाव से पॉइंट्स कमाने और इस्तेमाल करने के ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

ट्रेनिंग और मेंटेनेंस तैयारी

अमरावती में नया फ्लाइंग स्कूल हर साल 180 पायलट तैयार करेगा, जबकि बेंगलुरु में बड़ा MRO सेंटर 2026 के अंत तक शुरू होगा। कंपनी का दावा है कि 2026 तक अंतरराष्ट्रीय रूट्स की 80% और घरेलू उड़ानों की लगभग सभी सर्विसएं अपग्रेडेड अनुभव देंगी।

इस म्यूचुअल फंड ने ₹10000 के सिप को 20 साल में 1.36 करोड़ रुपये बनाया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।