Airport Lounge नहीं होता फ्री, हर कॉफी, लंच और सैंडविच कीमत भरते हैं ये लोग

Airport Lounge: अगर आप हवाई यात्रा करते हैं तो आपने एयरपोर्ट पर बने लाउंज के बारे में जरूर सुना होगा। यहां यात्री आराम से बैठ सकते हैं, कॉफी पी सकते हैं, खाना खा सकते हैं, लैपटॉप पर काम कर सकते हैं या थोड़ी नींद भी ले सकते हैं। भारत में अब ज्यादातर लोग इन लाउंज में बिना पैसा दिए पहुंच जाते हैं

अपडेटेड Aug 27, 2025 पर 6:25 PM
Story continues below Advertisement
अगर आप हवाई यात्रा करते हैं तो आपने एयरपोर्ट पर बने लाउंज के बारे में जरूर सुना होगा।

Airport Lounge: अगर आप हवाई यात्रा करते हैं तो आपने एयरपोर्ट पर बने लाउंज के बारे में जरूर सुना होगा। यहां यात्री आराम से बैठ सकते हैं, कॉफी पी सकते हैं, खाना खा सकते हैं, लैपटॉप पर काम कर सकते हैं या थोड़ी नींद भी ले सकते हैं। भारत में अब ज्यादातर लोग इन लाउंज में बिना पैसा दिए पहुंच जाते हैं। बस अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड को स्वाइप किया और एंट्री मिल गई। लेकिन क्या ये सच में फ्री है? नहीं। असली बिल तो कोई और चुका रहा है। आइए समझते हैं कैसे चलता है ये पूरा कारोबार।

फ्री एंट्री का खर्च कौन उठाता है?

डेटा एनालिस्ट सूरज कुमार तलरेजा के मुताबिक जब आप अपने SBI, HDFC, Axis, ICICI या Rupay कार्ड से लाउंज में प्रवेश करते हैं तो सीधा पैसा बैंक या कार्ड नेटवर्क (जैसे Visa, MasterCard, American Express) चुकाते हैं। हर बार जब कोई ग्राहक लाउंज में जाता है, बैंक लाउंज ऑपरेटर को फीस देता है। ये खर्च ग्राहक से नहीं, बल्कि बैंक से वसूला जाता है। यानी आपको तो लगता है कि आप मुफ्त में खा-पी रहे हैं, पर असली खर्च बैंक कर रहा होता है ताकि आप उनके कार्ड से जुड़े रहें।


लाउंज में क्या मिलता है?

लाउंज को एक छोटे 5-स्टार वेटिंग एरिया जैसा मान लीजिए। यहां अनलिमिटेड बुफे खाना और ड्रिंक्स, हाई-स्पीड वाई-फाई और चार्जिंग प्वॉइंट, आरामदायक सीटें, अखबार और टीवी, कुछ जगहों पर शॉवर, स्पा और सोने की जगह भी यानी आधे घंटे का इंतजार भी आरामदायक और मजेदार बन जाता है।

एक विजिट पर कितना खर्च होता है?

भारत में एक बार लाउंज विजिट का खर्च 600 रुपये से 1200 रुपये तक होता है। इंटरनेशनल लाउंज का खर्च 25 से 35 डॉलर यानी करीब 2000 से 3000 रुपये होता है। ये सारा बिल बैंक चुकाता है। इसलिए बैंक तभी फायदा कमाता है जब ग्राहक ज्यादा से ज्यादा उनका कार्ड इस्तेमाल करे और बाद में प्रीमियम कार्ड ले।

लाउंज में एंट्री के 4 तरीके

क्रेडिट/डेबिट कार्ड (सबसे आम तरीका)

इंटरनेशनल नेटवर्क जैसे Priority Pass, LoungeKey, Dreamfolks

डे पास खरीदना (1500–3000 रुपये में)

एयरलाइन का बिजनेस क्लास टिकट या स्पेशल मेम्बरशिप

लाउंज ऑपरेटर को कैसे होता है फायदा?

लाउंज चलाने वालों को हर विजिट के हिसाब से बैंक से पैसा मिलता है। उनकी कमाई का मॉडल वॉल्यूम पर आधारित है। यानी हजारों लोग हर दिन आते हैं तो थोड़े-थोड़े मार्जिन से भी बड़ी कमाई हो जाती है। कैटरिंग कंपनियों और एयरपोर्ट्स के साथ पार्टनरशिप से भी आय होती है। वहीं बैंक को फायदा ये है कि ग्राहक उनके कार्ड से खुश रहते हैं और ज्यादा ट्रांजैक्शन करते हैं।

दिखने में फ्री, असल में स्ट्रॉन्ग बिजनेस मॉडल

आपके लिए एयरपोर्ट लाउंज फ्री सर्विस लगती है, लेकिन यह एक सोची-समझी मार्केटिंग स्ट्रैटेजी है। बैंक आपके खाने-पीने और आराम का खर्च इसलिए उठाते हैं ताकि आप उनका कार्ड इस्तेमाल करते रहें। अगली बार जब आप एयरपोर्ट लाउंज में फ्री कॉफी पी रहे हों, तो याद रखिए—कप तो फ्री है, पर उसका बिल किसी बैंक की जेब से जा रहा है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।