Airtel: एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए कई सालाना प्लान लेकर आया हुआ है। अगर आप भी हर महीने के रिचार्ज और वैलिडिटी खत्म होने से परेशान रहते हैं तो आप भी ये सालाना रिचार्ज करा सकते हैं। यहां आपको एयरटेल 2,999 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसका मंथली खर्च 249 रुपये है। यानी, आप 249 रुपये के मंथली खर्च में 12 महीने बातें कर सकते हैं। यहीं नहीं अन्य कई फायदे इस प्लान के साथ मिलते हैं।
एयरटेल का 2999 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 2,999 Plan)
एयरटेल का 2999 रुपये वाला रिचार्ज प्लान यूजर्स के लिए बेस्ट और किफायती साबित होगा। तो आइए पहले बात करते हैं इसके फायदो की। ये एक सालाना रिचार्ज प्लान है। यानी इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अगर इस प्लान के मंथली खर्च की बात करें तो ये करीब 250 रुपये बैठता है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2 जीबी डेटा दिया जा रहा है। साथ ही अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सर्विस भी मिल रही है। इस प्लान में रोजाना 100SMS मिलते हैं।
एयरटेल का मंथली 299 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 299 Plan)
एयरटेल के 299 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2 जीबी डेटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। अगर आप 299 रुपये का रिचार्ज प्लान हर महीने लेते हैं तो आपको 3,588 रुपये खर्च करने होंगे। तब भी आपको 12 बार 299 रुपये का रिचार्ज करने पर 336 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। पूरे साल की वैलिडिटी नहीं मिलेगी।
ज्यादा किफायती है सालाना प्लान
एयरटेल के 299 रुपये वाले प्लान के मुकाबले 2999 रुपये वाला रिचार्ज प्लान मंथली खर्च और फायदों के हिसाब से ज्यादा सस्ता और वैल्यू फॉर मनी है। इससे ग्राहकों की 589 रुपये की सेविंग होगी। साथ ही 29 दिनों की ज्यादा वैलिडिटी भी मिलेगी। 2999 रुपये का रिचार्ज कराना एक बार आपकी जेब को थोड़ा महंगा लग सकता है लेकिन ये आपके 299 रुपये वाले प्लान से भी बेहतर प्लान रहने वाला है।