Airtel Plan: एयरटेल ग्राहकों के लिए ऐसे प्लान को लाती रहती है जिसमें उनकी जरूरतें पूरी होती रहती है। अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और आपको ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है, तो आप एयरटेल का ये प्लान ले सकते हैं। एयरटेल प्रीपेड प्लान (Airtel Prepaid Plan) में 60GB तक डेटा ग्राहकों को ऑफर किया जा रहा है। अभी तक बहुत ज्यादा डेटा ऑफर करने वाले प्रीपेड प्लान कम थे लेकिन कंपनी ने ग्राहकों को जरूरतों को ध्यान में रखकर इन्हें हाल में शुरू किया था।
