Airtel Plan: एयरटेल के पास ग्राहकों के लिए हर तरह के प्लान है। अगर आप एयरटेल में 3 महीने का प्लान देख रहे हैं तो एयरटेल का 799 रुपये का प्लान आपके काम आ सकता है। ये प्लान आपको 90 दिनों तक के लिए रिचार्ज की टेंशन फ्री कर देगा। इसमें आपको कुल 135GB डेटा मिलेगा, जो इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है। यहां इस प्लान की तुलना एयरटेल के ही 699 रुपये और 499 रुपये से की गई है। इन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।
