Airtel and Vi Offer Plan: टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea – Vi) ने अपने यूजर्स के लिए शान प्रीपेड प्लान्स की शुरुआत की है। प्लांस की इस लंबी लिस्ट में दोनों कंपनियों के पास 666 रुपये का कीमत का एक प्लान मौजूद है। 700 रुपये से कम कीमत वाला यह प्लान यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें ढेर सारे ऑफर्स मिल रहे हैं। वोडाफोन आइडिया भी कई बार एयरटेल की तरह ऑफर्स की बरसात कर चुका है। अगर आप भी एयरटेल या वोडाफोन आइडिया के यूजर्स हैं, तो यहां अपने लिए प्लान चेक कर सकते हैं।
एयरटेल और वोडाफोन ने 77 दिन का एक प्लान लॉन्च किया है। इसमें 11.5 जीबी तक डेटा मुहैया कराया जाता है। इसमें फ्री कॉलिंग के साथ कई अन्य फायदे भी दिए जा रहे हैं। आइये जानते हैं दोनों कंपनियां इस प्लान कौन कितना यूजर्स को फायदा दे रही हैं।
एयरटेल का 77 दिनों का प्लान
भारती एयरटेल का 77 दिनों वाला प्लान की कीमत 666 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस रोजानी मिलते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को अतिरिक्त बेनीफिट के तौर पर 30 दिन के एमेजॉन प्राइम वीडियो के फ्री ट्रायल के साथ 3 महीने के लिए अपोलो 24/7 सर्कल, फ्री हेलोट्यून और विंक म्यूजिक का फ्री एक्सेस मिलेगा।
वोडाफोन आइडिया का 77 दिन का प्लान
वहीं, दूसरी तरफ Vodafone Idea ने भी हाल ही में अपना Vi 666 Plan उतारा था। इस प्लान के साथ भी 77 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो ये प्लान बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डीलाइट ऑफर करता है।
28 दिनों की वैलिडिटी वाला यह सबसे किफायती Vi रिचार्ज प्लान है। इस पैक के साथ 2GB डाटा, अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और मुफ्त आउटगोइंग 300 मैसेज के साथ नाइट बिंज और वीकेंड डाटा रोलओवर का फायदा मिलता है।