Airtel ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका! महंगे किये 2 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Airtel Data Plan: एयरटेल ने ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है। Airtel ने अपने दो रिचार्ज प्लान को महंगा कर दिये हैं। एयरटेल कुछ महीने पहले 35 दिनों का रिचार्ज प्लान लॉन्च किया था जिसकी कीमत 289 रुपये थी। अब एयरटेल ने इसकी कीमत बढ़ा दी है

अपडेटेड Mar 12, 2024 पर 4:37 PM
Story continues below Advertisement
एयरटेल ने ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है।

Airtel Data Plan: एयरटेल ने ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है। Airtel ने अपने दो रिचार्ज प्लान को महंगा कर दिये हैं। एयरटेल कुछ महीने पहले 35 दिनों का रिचार्ज प्लान लॉन्च किया था जिसकी कीमत 289 रुपये थी। अब एयरटेल ने इसकी कीमत बढ़ा दी है। इसके अलावा एयरटेल ने 118 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ा दी है। यह एक 4G डेटा वाउचर प्लान है। अब 118 रुपये वाले प्लान के लिए ग्राहकों को 129 रुपये और 289 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के लिए 329 रुपये चुकाने होंगे। यह रिचार्ज प्लान एयरेटल वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर नजर आ रहे हैं।

Airtel का 329 रुपये का प्लान

एयरटेल ने 35 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान 289 रुपये का था। अब इस 35 दिनों के प्लान के लिए ग्राहकों को 329 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि, कंपनी ने मिलने वाले फायदो में कोई बदलाव नहीं किया है। एयरटेल के ग्राहकों को इस प्लान पर SMS और कॉलिंग समेत कई फायदे मिलेंगे। यह प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 300 SMS की सर्विस के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को 4 जीबी डेटा का फायदा भी मिलेगा। हैलो ट्यून और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। एयरटेल थैंक्स बेनिफिट के तहत यूजर्स को फ्री में अपोलो 24/7 का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।


Airtel 129 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के 129 रुपये के प्लान में कुल 12GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। ग्राहक पहले इस प्लान के लिए 118 रुपये चुकाते थे लेकिन अब 129 रुपये देने होंगे। इस प्लान में कॉलिंग और मैसेजिंग की सर्विस नहीं मिलती है। सिर्फ डेटा मिलता है।

सरकार ने करोड़ों आधार कार्ड होल्डर्स को दिया फायदा, बढ़ाई Aadhar में फ्री अपडेट कराने की तारीख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।