डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफॉर्म फोनपे के यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने अपनी वॉलेट पॉलिसी में बदलाव किया है। अगर कोई यूजर लंबे समय तक अपने वॉलेट का इस्तेमाल नहीं करता है तो उसे इनएक्टिव मेंटेनेंस चार्ज चुकाना होगा। कंपनी ने इस बारे में एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है।
हर तिमाही 100 रुपये की इनएक्टिव फीस
PhonePe की नई पॉलिसी में कहा गया है कि अगर कोई यूजर अपने वॉलेट के जरिए लगातार 365 दिन तक कोई फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन नहीं करता है तो उसके वॉलेट को इनएक्टिव कैटेगरी में डाल दिया जाएगा। इसके बाद उसे हर तिमाही 100 रुपये (जीएसटी सहित) इनएक्टिव मेंटेनेंस फीस चुकानी होगी।
बैंक अकाउंट के जरिए यूपीए ट्रांजेक्शन से काम नहीं चलेगा
कंपनी यह साफ कर दिया है कि सिर्फ फोनपे ऐप को ओपन करने या यूपीआई से लिंक्ड किसी बैंक अकाउंट से पेमेंट करने को वॉलेट एक्टिविटी नहीं मानी जाएगी। ब्लॉगपोस्ट में कहा गया है, "फोनपे अप्लिकेशन में लॉग-इन करने,यूपीआई ट्रांजेक्शन, ऑन-ऐप कैटेगरी पेमेंट/एप्लिकेशंस (रिचार्ज, बिल पेमेंट्स, क्रेडिट कार्ड्स, लोन, इंश्योरेंस) या किसी दूसरे नॉन-वॉलेट ट्रांजेक्शंस या वॉलेट के लिए केवायसी सब्मिशन को वॉलेट एक्टिविटी नहीं माना जाएगा।"
वॉलेट के जरिए करना होगा ट्रांजेक्शन
फोनपे का कहना है कि वॉलेट एक्टिव बनाए रखने के लिए यूजर्स को सीधे अपने फोनपे वॉलेट के जरिए ट्रांजेक्शन करना होगा। कंपनी ने बताया है कि यूजर्स पर इनएक्टिविटी फीस लगाने से पहले उसे बताया जाएगा। फीस डिडक्ट करने से 15 दिन पहले उसे नोटिस भेजा जाएगा। हालांकि, नोटिस पीरियड में वॉलेट के जरिए पेमेंट कर यूजर्स इस फीस से बच सकते हैं। ऐसा करने के बाद वॉलेट को एक्टिव मार्क कर दिया जाएगा।
कंपनी ऐसे डिडक्ट करेगी इनएक्टिव फीस
वॉलेट में पर्याप्त फंड होने पर कंपनी इससे सीधे 100 रुपये का वॉलेट इनएक्टिविटी मेंटेनेंस फी डिडक्ट कर लेगी। अगर वॉलेट में 100 रुपये से कम का बैलेंस है तो सिर्फ मौजूद अमाउंट डिडक्ट होगा। निगेटिव बैलेंस क्रिएट बगैर बाकी को घटाकर जीरो कर दिया जाएगा। बड़ी संख्या में यूजर्स फोनपे वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं।
इनएक्टिव फीस से बचने का उपाय
एक्सपर्ट्स का कहना है कि यूजर्स को इनएक्टिव फीस से बचने के लिए कम से कम एक ट्रांजेक्शन अपने फोनपे वॉलेट से करने का ध्यान रखना होगा। ऐसा एक साल में सिर्फ एक बार करना पर्याप्त होगा। पहले भी डिजिटल पेमेंट कंपनियां इस तरह का चार्ज लगा चुकी है। 2021 में मोबीक्विक ने इनएक्टिव यूजर्स के लिए वॉलेट मेंटेनेंस चार्ज की शुरुआत की थी।