Airtel का सबसे सस्ता 155 रुपये का धांसू प्लान, देता है 28 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉल का फायदा

Airtel Rupees 155 plan: ज्यादातर सभी ग्राहक अपने लिए सस्ते और पॉकेट फ्रेंडली प्लान तलाशते हैं। ऐसे प्लान जो सस्ते होने के साथ ज्यादा से ज्यादा फायदे भी देते हों। एयरटेल का सबसे सस्ता मंथली प्लान 155 रुपये से शुरू होता है

अपडेटेड Jul 24, 2023 पर 5:05 PM
एयरटेल 155 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है।

Airtel Rupees 155 plan: ज्यादातर सभी ग्राहक अपने लिए सस्ते और पॉकेट फ्रेंडली प्लान तलाशते हैं। ऐसे प्लान जो सस्ते होने के साथ ज्यादा से ज्यादा फायदे भी देते हों। एयरटेल का सबसे सस्ता मंथली प्लान 155 रुपये से शुरू होता है। कंपनी का पहले मिनिमम मंथली प्लान 99 रुपये से शुरू होता था लेकिन कंपनी ने बाद में इसे महंगा कर दिया। अब एयरटेल का मंथली एंट्री लेवल प्लान 155 रुपये का है।

एयरटेल का 155 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 155 Monthly Plan)

एयरटेल 155 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 मैसेज और 1GB इंटरनेट डेटा दे रहा है। अब ये प्लान एयरटेल का एंट्री लेवल प्लान है। यानी, अब ग्राहकों को कम से कम 155 रुपये का रिचार्ज कराना ही होगा। इसके अलावा Airtel के 155 रुपये वाले प्लान में Wynk Music और हेलोट्यून्स का फायदा भी मिलता है।


एयरटेल का 179 रुपये का प्लान (Airtel Plan of Rs 179)

एयरटेल (Airtel) के सस्ते प्लान की गिनती में 179 रुपये का प्लान भी आता है। अगर इस प्लान की फायदों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड टॉकटाइम मिलता है और 2 GB डेटा मिलता है। 3300 SMS सर्विस मुफ्त मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

एयरटेल का 199 रुपये का प्लान (Airtel Plan of Rs 199)

एयरटेल (Airtel) के 200 रुपये से कम वाले प्लान की गिनती में 199 रुपये का प्लान भी आता है। अगर 199 रुपये के प्लान की फायदों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड टॉकटाइम मिलता है और 3GB डेटा मिलता है। 300 SMS सर्विस मुफ्त मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। ये प्लान उन ग्राहकों को लिए सही है जिन्हें पूरे एक महीने की वैलिडिटी चाहिए होती है।

Stock Market: शेयर बाजार में निवेशकों का 16,000 करोड़ रुपये डूबा, लगातार दूसरे दिन घटी संपत्ति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।