Airtel का धमाकेदार प्लान, पहली बार लाया 35 दिन की वैलिडिटी वाला रिचार्ज, दाम हैं सबसे कम

Airtel plan with 35 Days Validity: एयरटेल देश की दूसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। वह ग्राहक की जरूरतों को ध्यान में रखकर नए प्लान लाती रहती है। अभी तक एयरटेल के पास 35 दिनों की वैलिडिटी का कोई प्लान नहीं था लेकिन हाल में ही एयरटेल अपना 35 रुपये का सबसे सस्ता प्लान लेकर आया है

अपडेटेड Jul 18, 2023 पर 3:07 PM
एयरटेल के 35 दिनों के वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 289 रुपये है।

Airtel plan with 35 Days Validity: एयरटेल देश की दूसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। वह ग्राहक की जरूरतों को ध्यान में रखकर नए प्लान लाती रहती है। अभी तक एयरटेल के पास 35 दिनों की वैलिडिटी का कोई प्लान नहीं था लेकिन हाल में ही एयरटेल अपना 35 रुपये का सबसे सस्ता प्लान लेकर आया है। ये 35 दिनों की वैलिडिटी भी ग्राहकों को सबसे कम रेट में दे रहा है। आइए जानते हैं एयरटेल के इस खास प्लान में ग्राहकों को क्या फायदे मिल रहे हैं।

एयरटेल लेकर आई 35 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान

एयरटेल हाल में ही 35 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान लेकर आई है। अभी तक एयरटेल के पास 35 दिनों की वैलिडिटी वाला कोई भी प्लान नहीं था। एयरटेल अभी तक 24 दिन, 28 दिन, 84 दिन या सालान प्लान ग्राहकों को ऑफर कर रही थी। अब 35 दिनों के वैलिडिटी वाले प्लान में बढ़ती डिमांड और कंपिटिशन को देखते हुए कंपनी ने हाल में 35 दिनों का प्लान लॉन्च किया।


एयरटेल का 35 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान (Airtel 35 days Validity Plan)

एयरटेल के 35 दिनों के वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 289 रुपये है। देख जाए तो ये काफी सस्ता और किफायती प्लान है। एयरटेल अपने 289 रुपये के प्ला में 35 दिनों की वैलिडिटी के साथ SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे कई फायदे देता है। कंपनी इस प्लान के साथ 300 SMS मुफ्त देती है। ग्राहकों को 4GB डेटा भी मिल रहा है।

इन ग्राहकों के काम आएगा एयरटेल का ये प्लान

यह नया 289 रुपये का रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है जिन्हे डेटा की जरूरत कम होती है। उन्हें सस्ता रिचार्ज लंबी वैलिडिटी के लिए चाहिए होता है। वह ये रिचार्ज करा सकते हैं। ये प्लान हाउसवाइफ के लिए अच्छा है क्योंकि डेटा के इस्तेमाल के लिए घर का वाई-फाई इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप ये प्लान लेते हैं और आपको इंटरनेट की जरूरत है तो टॉपअप प्लान ले सकते हैं।

Airtel का 19 रुपये का डेटा टॉपअप प्लान (Airtel Rupees 19 Recharge Plan)

Airtel के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 19 रुपये है। कीमत के लिहाज से यह एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान है। एयरटेल के 19 रुपये के टॉपअप प्लान में एक दिन के लिए 1जीबी डेटा मिलता है। ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जिन्हें कम डेटा की जरूरत होती है। एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी भी एक दिन की है।

Airtel का 29 रुपये का डेटाटॉपअप प्लान (Airtel Rupees 29 Recharge Plan)

Airtel के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 29 रुपये है। कीमत के लिहाज से यह प्लान छोटा रिचार्ज हो लेकिन ये सबसे जबरदस्त प्लान है। सिर्फ 29 रुपये के टॉप अप प्लान में पूरे 24 घंटों यानी एक दिन के लिए 2जीबी इंटरनेट मिलता है। एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी भी एक दिन की ही है।

HDFC Bank पर Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरजेज हुए बुलिश, पांच विदेशी ब्रोकर्स ने दिया 2000 के ऊपर का टारगेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।