एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियां नये प्लान मार्केट में लाती रहती है। अभी हाल में ही वोडाफोन आइडिया (Vi) प्लान लेकर आई जिसके बाद एयरटेल ने अपने प्लान भी लॉन्च किये हैं। एयरटेल ने अपने कुछ प्लान्स को रिवाइज किया है।
एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए बिना किसी अतिरिक्त लागत के Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन जोड़ने के लिए अपनी कुछ फेमस प्लान्स को रिवाइज किया है।
नये प्लान्स 499 रुपये, 699 रुपये और 2,798 रुपये के है। इन तीन प्लान्स में Disney+ Hotstar को भी जोड़ा गया है। सब्सक्रिप्शन के बेनिफिट्स के अलावा यूजर्स टेलिकॉम फीचर्स का फायदा उठा सकेंगे।
