Airtel plan with 35 Days Validity Prepain Plan: एयरटेल ग्राहक अगर एक महीने से ज्यादा वैलिडिटी वाला प्लान देख रहे हैं तो 289 रुपये का प्लान आपके काम आ सकता है। एयरटेल के इस प्लान में 35 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। अभी तक एयरटेल के पास 24 दिन, 28 दिन, 30 दिन, 84 दिन और 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान थे लेकिन एयरटेल ने अपने रिचार्ज बास्केट में 35 दिनों का प्लान एड कर दिया है। आइए जानते हैं एयरटेल के 35 दिनों वाले प्लान के फायदे।
एयरटेल का 35 दिनों की वैलिडिटी वाला नया प्लान
एयरटेल के 289 रुपये के रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 35 दिनों की है। Airtel के 289 रुपये के प्लान में ग्राहकों को SMS और कॉलिंग समेत कई फायदे मिल रहे हैं। यह प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 300 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को 4GB डेटा भी मिल रहा है। अभी तक एयरटेल के ज्यदातर प्लान 24 से 28 दिनों की वैलिडिटी के थे लेकिन बढ़ते कंपिटिशन को देखते हुए एयरटेल नया प्लान लेकर आया है। कंपनी के मुताबिक एयरटेल 35 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान लाने वाली पहली कंपनी है। अगर इस प्लान के एक दिन की खर्च की बात करें तो वह सिर्फ 8 रुपये आएगा।
अगर तलाश रहे हैं लंबी वैलिडिटी, तो ये प्लान आएगा काम
यह नया 289 रुपये का रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के काम आएगा, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती है। उन्हें सिर्फ कम पैसे में अपने फोन को चलाना है। यानी, जिन्हें डेटा से ज्यादा मोबाइल बातें करने के लिए इस्तेमाल करना होता है। घर में वाईफाई है या आप सिर्फ नंबर एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज कराते हैं तो 289 रुपये का यह प्लान आपके काम आ सकता है। अगर आपको इंटरनेट डेटा चाहिए तो एयरटेल के सस्ते टॉपअप प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Airtel का 29 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 29 Recharge Plan)
Airtel के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 29 रुपये है। कीमत के लिहाज से यह प्लान छोटा रिचार्ज हो लेकिन ये सबसे जबरदस्त प्लान है। सिर्फ 29 रुपये के टॉप अप प्लान में पूरे 24 घंटों यानी एक दिन के लिए 2जीबी इंटरनेट मिलता है। एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी भी एक दिन की ही है।