Akshaya Tritiya 2022: भारत में अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। अगर आपका अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का मन है लेकिन आपका बजट इसकी इजाजत नहीं दे रहा है। अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप पेटीएम पर 1 रुपये में भी डिजीटल गोल्ड खरीद सकते हैं। गोल्ड खरीदने के लिए आपको घर से बाहर जाने की भी जरूरत नहीं होगी। आप अपने मोबाइल से भी 1 रुपये में गोल्ड खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं तरीका..
