Akshaya Tritiya 2022: भारतीयों को अपने सोने से बहुत प्यार है, यही कारण है कि वह त्योहार और शुभ दिनों पर सोना खरीदते हैं। एक ऐसा ही त्योहार अक्षय तृतीया अगले हफ्ते मंगलवार, 3 मई 2022 को आने वाला है। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) उन त्योहारों में से एक है जहां सोना खरीदना धन और सौभाग्य लाने वाला माना जाता है। आजकल सोना खरीदने के लिए किसी ज्वेलरी स्टोर पर जाने के बजाय, इसे ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। यहां आपको बता रहे हैं कि डिजिटल सोना (Digital Gold) क्या है और ऑनलाइन सोना कैसे खरीदा और बेचा जा सकता है।
