Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया का त्यौहार कल है और लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते। अक्षय तृतीया को अखा तीज के रूप में भी जाना जाता है। अक्षय तृतीया हिंदू और जैनियों का एक पवित्र त्योहार है। यह शुक्ल पक्ष तृतीया पर मनाया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार अक्षय का अर्थ है 'कभी कम न होने वाला'। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए अच्छे कर्म जैसे यज्ञ, जप, दान और पुण्य कभी कम नहीं होंते। इस त्योहार को विवाह, नए निवेश या कारोबार शुरू करने, सोने में निवेश और अन्य कामों के लिए शुभ माना जाता है।
