Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी ही नहीं, ये 10 वस्तुएं खरीदने की भी है परंपरा

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी ही नहीं, बल्कि कई अनोखी चीजें खरीदने की भी परंपरा है। जानिए, कौन-सी 10 चीजें अक्षय तृतीया पर खरीदना सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, और क्यों!

अपडेटेड Apr 27, 2025 पर 10:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Akshaya Tritiya पर घर खरीदना या फिर गृह प्रवेश करना बेहद शुभ माना जाता है।

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया बेहद शुभ त्योहार है और इसकी धार्मिक अहमियत भी काफी ज्यादा है। इसे अखा तीज भी कहते हैं। यह वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। अक्षय का अर्थ है, कभी न घटने वाला। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन की गई वस्तु-खरीदारी या दान वर्षों तक लाभदायक मानी जाती है। इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। आइए उन प्रमुख चीजों के बारे में जानते हैं, जिन्हें अक्षय तृतीया के दिन खरीदना सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

सोना

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन लोग सोने के सिक्के, चेन, अंगूठियां और आभूषण खरीदते हैं। क्योंकि सोने का मूल्य समय के साथ बढ़ता रहता है और यह घर में सुख-समृद्धि लाने का प्रतीक है।


नया मकान

इस शुभ मुहूर्त पर घर खरीदना या फिर गृह प्रवेश करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा किया जाने पर घर में स्थिरता और समृद्धि बनी रहती है।

गाड़ी खरीदना

अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में नई गाड़ी लेने से उसके सकारात्मक प्रभाव का असर लम्बी अवधि तक रहता है।

शगुन के सिक्के

देवी लक्ष्मी या गणेश की प्रतिमा वाले शगुन सिक्के सौभाग्य के प्रतीक हैं। इन्हें खरीदना या उपहार में देना अत्यंत शुभ माना जाता है।

चांदी

अगर किसी के पास सोने की वस्तु खरीदने लायक पैसे नहीं है, तो वह विकल्प के रूप में चांदी के सिक्के या आभूषण खरीदता है। यह भी देवी लक्ष्मी के प्रतीक माने जाते हैं और आर्थिक समृद्धि को सुदृढ़ करते हैं।

मिट्टी के घड़े

‘मिट्टी घड़ा’ आर्थिक समृद्धि का प्रतीक है। जिन्हें सोना-चांदी महंगी लगती है, वे इस दिन मिट्टी का घड़ा खरीदते हैं।

तुलसी का पौधा

पवित्रता एवं आरोग्य का प्रतीक तुलसी का पौधा घर में रखना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर तुलसी का पौधा लाने से परिवार स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति होती है।

कपास

दीयों में प्रयोग के लिए सूत बनाने के लिए अक्षय तृतीया पर कपास खरीदना प्रतीकात्मक रूप से अंधकार दूर करने का उपाय माना जाता है।

सेंधा नमक

घर में नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करने के लिए सेंधा नमक खरीदते हैं, जिससे जीवन की बाधाएं दूर हों।

चावल या अनाज

कुछ क्षेत्रीय रीति-रिवाजों में अक्षय तृतीया पर चावल या अन्य अनाज खरीदकर भगवान को भेंट करना भी समृद्धि का संकेत होता है।

यह भी पढ़ें : Gold Price: तीन दिन में ₹4,300 सस्ता हुआ सोना, खरीदारी करें या और ज्यादा गिरावट का इंतजार?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।