Get App

Alert: 1 अक्टूबर से आप इन बैंकों की चेकबुक से नहीं कर सकेंगे कोई भी पेमेंट, तुरंत जाएं बैंक ब्रांच

1 अक्टूबर से इन बैंकों की पुरानी चेकबुक बेकार हो जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2021 पर 6:48 PM
Alert: 1 अक्टूबर से आप इन बैंकों की चेकबुक से नहीं कर सकेंगे कोई भी पेमेंट, तुरंत जाएं बैंक ब्रांच

अगर आप भी ओरिएंटल बैंक (Oriental bank -OBC), इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India - UBI) के कस्टमर्स हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल, 1 अक्टूबर से इन बैंकों की पुरानी चेकबुक बेकार हो जाएगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि ओरिएंटल और यूनाइटेड बैंक का विलय पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में 1 अप्रैल 2020 को हो चुका है। अब बैंक की पुरानी चेकबुक या पासबुक 1 अक्टूबर से मान्य नहीं होगी।

1 अक्टूबर से नहीं चलेगी पुरानी पासबुक

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ट्विट के जरिये बताया कि 1 अक्टूबर से OBC और UBI बैंक की पुरानी चेकबुक पेमेंट या बैंक से पैसे निकालने के लिए नहीं चलेगी। उन्हें जल्दी ही अपनी नई चेक बुक मंगानी पड़ेगी। जिनके पास भी पुरानी चेकबुक है उसे बदलवा लें। अब नई चेकबुक PNB के नए IFSC code और IMCR  नंबर के साथ आएगी।

Take note & apply for your new cheque book through

सब समाचार

+ और भी पढ़ें