Amazon Great Indian Festival Sale: 1,500 रुपये के कम बजट में खरीद सकते हैं स्मार्टवॉच, ये हैं बेस्ट डील

Amazon Great Indian Festival Sale: Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 के साथ एक बार फिर सेल ऑफर लेकर आया है। ये सेल 8 अक्टूबर को शुरू हो गया है। ई-कॉमर्स कंपनी Amazon अपने प्लेटफॉर्म पर कई डील्स और डिस्काउंट दे रहा है

अपडेटेड Oct 10, 2023 पर 5:09 PM
Story continues below Advertisement
Amazon की सबसे बड़ी सेल Great Indian Festival लाइव हो चुकी है।

Amazon Great Indian Festival Sale: Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 के साथ एक बार फिर सेल ऑफर लेकर आया है। ये सेल 8 अक्टूबर को शुरू हो गया है। ई-कॉमर्स कंपनी Amazon अपने प्लेटफॉर्म पर कई डील्स और डिस्काउंट दे रहा है। SBI कार्डधारक अपनी खरीदारी पर 10 प्रतिशत तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं। सेल में मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक की छूट और लैपटॉप, स्मार्टवॉच और अन्य प्रोडक्ट पर 75 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। यदि आप बजट में स्मार्टवॉच देख रहे हैं तो आप सेल में इन कंपनियों के ऑप्शन देख सकते हैं। यहां ₹1500 से कम कीमत वाली बेस्ट स्मार्टवॉच डील ले सकते हैं।

बीटएक्सपी फ्लेयर प्रो (beatXP Flare Pro)

बीटएक्सपी फ्लेयर प्रो ₹999 में मिल रही है। ग्राहक एसबीआई डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी की छूट पा सकते हैं। इसमें 1.39 इंच का अल्ट्रा एचडी राउंड डिस्प्ले, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 500 निट्स ब्राइटनेस है। घड़ी में महिलाओं के लिए हेल्थ ट्रैकिंग सर्विस, हार्टबीट की निगरानी, SPO2 ट्रैकिंग और बहुत कुछ मिलता है।


फायर-बोल्ट ग्लेडिएटर (Fire-Boltt Gladiator)

फायर-बोल्ट ग्लेडिएटर बीटी कॉलिंग स्मार्टवॉच की कीमत ₹1399 है। इसमें 1.96-इंच डिस्प्ले, वॉयस असिस्टेंट, आठ यूआई इंटरैक्शन और 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं।

नॉइस पल्स 2 मैक्स (Noise Pulse 2 Max)

नॉइज पल्स 2 मैक्स बीटी कॉलिंग स्मार्टवॉच सेल में Amazon पर ₹1199 में बिक रहा है। इसमें 1.85-इंच डिस्प्ले, 150 से अधिक वॉच फेस, 100 स्पोर्ट्स मोड और 550 निट्स ब्राइटनेस है। हेल्थ ट्रैकिंग और SPO2 ट्रैकिंग के साथ आते हैं।

boAt वेव एज (boAt Wave Edge)

boAt Wave Edge BT कॉलिंग स्मार्टवॉच की कीमत ₹1199 है। इसमें 1.85-इंच डिस्प्ले, एआई वॉयस असिस्टेंट, 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और इन-बिल्ट गेम्स की सुविधा है। इसमें भी हेल्थ ट्रैकिंग की निगरानी, SPO2 ट्रैकिंग और बहुत कुछ स्पेशल फीचर है।

फायर ब्लॉट फिनिक्स (Fire-Boltt Phoenix)

फायर-बोल्ट फीनिक्स BT कॉलिंग स्मार्टवॉच में ₹1299 की कीमत में मिल रहा है। इसमें 1.3 इंच का डिस्प्ले है, यह व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया चैनलों को सपोर्ट करता है और 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड के साथ आता है। SPO2 ट्रैकिंग और बहुत कुछ जैसे स्वास्थ्य ट्रैकिंग सर्विस मिलती है।

Mid-Day Mood : अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर बाजार में लौटी तेजी, निफ्टी 19600 के ऊपर मजबूती से टिका

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।