Amazon Pay पर घर बैठे शुरू करें फिक्स्ड डिपॉजिट, 8% मिलेगा इंटरेस्ट

Amazon Pay FD: भारत में जब भी सुरक्षित निवेश की बात होती है, तो सबसे पहले फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) का नाम आता है। बैंकों में FD पर आमतौर पर 6–7 फीसदी तक ही ब्याज मिल रहा है

अपडेटेड Jan 05, 2026 पर 6:42 PM
Story continues below Advertisement
Amazon Pay FD: भारत में जब भी सुरक्षित निवेश की बात होती है, तो सबसे पहले फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) का नाम आता है।

Amazon Pay FD: भारत में जब भी सुरक्षित निवेश की बात होती है, तो सबसे पहले फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) का नाम आता है। बैंकों में FD पर आमतौर पर 6–7 फीसदी तक ही ब्याज मिल रहा है। ऐसे में अब Amazon Pay ने निवेशकों को एक नया डिजिटल ऑप्शन दिया है, जहां FD पर 8 फीसदी तक ब्याज मिलने का मौका मिल रहा है।

Amazon Pay का FD फीचर पहली बार 2021 में लॉन्च किया गया था, जिसे बाद में हटा लिया गया था। अब इसे दोबारा पेश किया गया है, लेकिन इस बार छोटे फाइनेंस बैंकों और चुनिंदा NBFCs के साथ साझेदारी के साथ लॉन्च किया है। इन संस्थानों की ब्याज दरें बड़े बैंकों की तुलना में ज्यादा होती हैं, जिसका फायदा सीधे निवेशकों को मिल रहा है।

Amazon Pay FD में निवेश करना कितना आसान?


Amazon Pay FD की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजिटल और आसान प्रोसेस है। निवेशक को बैंक शाखा जाने या लंबी कागजी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं है।

Amazon ऐप खोलें।

Amazon Pay सेक्शन में जाएं।

Fixed Deposit विकल्प चुनें।

अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करें

इसके बाद एक्सप्लोर पर क्लिक करने पर आप सीधे पार्टनर बैंक या NBFC की वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं, जहां कुछ जरूरी डिटेल भरकर 2–3 मिनट में FD बुक की जा सकती है।

कितनी मिल रही है ब्याज दर?

Amazon Pay प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग अवधि के लिए कई आकर्षक विकल्प मौजूद हैं।

1 साल की FD पर कुछ बैंक करीब 7.25% तक ब्याज दे रहे हैं।

2 साल की FD पर 7.5% तक का रिटर्न।

5 साल के लंबे पीरियड की FD पर 8% तक ब्याज

सीनियर सिटीजन के लिए सामान्य दरों से थोड़ा ज्यादा ब्याज भी मिल रहा है। ये दरें बड़े बैंकों जैसे State Bank of India और HDFC Bank से मिलने वाली FD दरों से ज्यादा हैं।

पैसा कितना सुरक्षित है?

बैंक FD पर 5 लाख रुपये तक की राशि DICGC के तहत सुरक्षित रहती है। यानी अगर आपने किसी पार्टनर बैंक में FD की है, तो तय सीमा तक आपका पैसा सुरक्षित माना जाता है। कुछ NBFC FD में भी अच्छी क्रेडिट रेटिंग के साथ निवेश का विकल्प मिलता है, हालांकि वहां निवेश से पहले शर्तें जरूर जांचनी चाहिए।

किन लोगों के लिए फायदेमंद?

जो लोग बैंक जाने से बचते हैं।

जो कम समय में FD करना चाहते हैं।

जो सेविंग अकाउंट से ज्यादा रिटर्न चाहते हैं।

निवेश से पहले क्या ध्यान रखें?

Amazon Pay सिर्फ एक प्लेटफॉर्म है, असली FD पार्टनर बैंक या NBFC में बनती है। इसलिए निवेश से पहले ब्याज दर और पीरियड को समझें

समय से पहले पैसा निकालने की शर्तें पढ़ें।

पार्टनर संस्थान की रेटिंग जरूर देखें।

Union Budget 2026: निर्मला सीतारमण के बजट से होम लोन पर ज्यादा टैक्स बेनेफिट्स सहित ये ऐलान चाहते हैं टैक्सपेयर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।