Amazon Prime Day 2023 Sale: एमेजॉन (Amazon) प्राइम डे 2023 सेल लाइव हो चुकी है। एमेजॉन की सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स की एक बड़ी रेन्ज पर छूट और ऑफर दिए जा रहे हैं। सेल में साउंडबार, साउंड सिस्टम और होम थिएटर सिस्टम पर आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। ई-कॉमर्स कंपनी सोनी, सैमसंग, एलजी, रेडमी और अन्य जैसे टॉप ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी पर भी 60 प्रतिशत की भारी छूट दे रही है। पहले से ही कम कीमतों के अलावा ग्राहक बैंक ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। इन ऑफर्स में एक्स्ट्रा कैशबैक और छूट का फायदा उठा सकते हैं। एमेजॉन की सेल 15 और 16 जुलाई 2023 तक रहेगी।
