Andy Byron Office Romance: गूगल और नेटफ्लिक्स के ऑफिस में चोरी-चुपके प्यार करना है मना, McKinsey में इजाजत नहीं
ऑफिस में रोमांस कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब रिश्ते ऑफिस के टॉप लेवल पर बनते हैं और उन्हें छिपाया जाता है, तो पूरी कंपनी की इमेज और ट्रस्ट पर असर पड़ता है। हाल ही में डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Astronomer के सीईओ एंडी बायरन और कंपनी की HR हेड क्रिस्टिन कैबट की एक Coldplay कॉन्सर्ट में किस कैमरे पर पकड़ा गया
Andy Byron Office Romance:फेसबुक, गूगल, नेटफ्लिक्स, मैकिंजी एंड कंपनी जैसे कंपनियों ने ऑफिस रोमांस को लेकर अपने नियम सख्त कर रखे हैं।
ऑफिस में रोमांस कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब रिश्ते ऑफिस के टॉप लेवल पर बनते हैं और उन्हें छिपाया जाता है, तो पूरी कंपनी की इमेज और ट्रस्ट पर असर पड़ता है। हाल ही में डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Astronomer के सीईओ एंडी बायरन और कंपनी की HR हेड क्रिस्टिन कैबट की एक Coldplay कॉन्सर्ट में दोनों को एक दूसरे का हाथ लेकर डांस कैमरे पर पकड़ा गया। ये तस्वीर उसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यह पूरा मामला सामने आने के बाद ऑफिस रिलेशनशिप को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, खासतौर पर जब ऐसा रिश्ता किसी सीनियर लीडर और जूनियर कर्मचारी के बीच हो।
यही कारण है कि फेसबुक, गूगल, नेटफ्लिक्स, मैकिंजी एंड कंपनी जैसे कंपनियों ने ऑफिस रोमांस को लेकर अपने नियम सख्त कर रखे हैं। मैकिंजी में ऑफिस रोमांस की इजाजत नहीं है। गूगल और नेटफ्लिक्स में ऑफिस रोमांस के मामले में पहले कंपनी को बताना जरूरी है। टकराव होने पर उन कर्मचारियों की टीमें बदली जा सकती है। बड़ी कंपनियों ने ऑफिस रोमांस को लेकर क्या नियम बनाए हैं।
आज के समय में जब ऑफिस में प्यार होना आम बात हो गई है, कंपनियों के लिए पर्सनल रिश्तों की आजादी और प्रोफेशनल माहौल की गंभीरता को बनाए रखना एक चुनौती बन गया है।
पावर बैलेंस और ऑफिस रोमांस: कहां खड़ी हैं कंपनियां?
ऑफिस में रोमांटिक रिश्ते गैरकानूनी नहीं हैं। लेकिन जब इनमें पावर का अंतर होता है जैसे ये रिलेशन बॉस और कर्मचारी के बीच हो तो यह भेदभाव, फेवरिटिज्मम और टॉक्सिक वर्क कल्चर को जन्म दे सकता है। ऐसे में कई कंपनियों ने इस पर अपनी पॉलिसी साफ बना रखी है।
ये हा कुछ बड़ी कंपनियों की पॉलिसी
गूगल (Google)
गूगल अपने कर्मचारियों को ऑफिस में रिलेशनशिप की इजाजत देता है, लेकिन अगर कोई मैनेजर अपने जूनियर से रिश्ता रखता है, तो उसे इसकी जानकारी कंपनी को देनी होती है। मैनेजर को उस व्यक्ति से जुड़े किसी भी फैसले से खुद को अलग करना होता है।
मेटा (Meta/Facebook)
मेटा के नियम बड़े सख्त हैं। कोई भी कर्मचारी अपने सहकर्मी को एक ही बार डेट के लिए पूछ सकता है। अगर सामने वाला मना करे या कोई स्पष्ट जवाब न दे, तो दोबारा कोशिश नहीं की जा सकती।
नेटफ्लिक्स (Netflix)
यहां भी ऑफिस रिलेशन की अनुमति है, लेकिन उसमें पूरी ट्रांसपेरेंसी जरूरी है। अगर रिश्ता किसी तरह का टकराव लाता है, तो दोनों को अलग टीमों में भेजा जा सकता है।
मैकिंजी एंड कंपनी (McKinsey)
यह कंपनी दो अलग लेवल पर काम करने वाले कर्मचारियों के बीच रिश्तों को अनुमति नहीं देती, खासतौर पर जब एक व्यक्ति दूसरे के करियर पर असर डालता हो।
सेल्सफोर्स (Salesforce)
यहां भी रिपोर्टिंग लाइन में आने वाले लोगों के बीच किसी भी रोमांटिक रिश्ते को HR में रिपोर्ट करना जरूरी है। टकराव की स्थिति में टीम या भूमिका बदल दी जाती है।
HR की भूमिका सवालों के घेरे में
इस पूरे मामले में एक और बात चौंकाने वाली है कि CEO एंडी बायरन के साथ देखी गई महिला खुद कंपनी की HR हेड हैं। HR का काम आमतौर पर वर्कप्लेस की एथिक्स और पॉलिसी लागू करना होता है। ऐसे में अगर HR हेड CEO के साथ निजी रिश्ते में हों, तो यह सवाल उठता है कि क्या वह बाकी कर्मचारियों की शिकायतों को निष्पक्ष तरीके से सुना जाएगा? जब शिकायत करने वाले को लगे कि HR भी पक्षपाती है, तो कंपनी का भरोसे का ढांचा कमजोर पड़ जाता है।
क्या करना चाहिए कंपनियों को?
अगर एक्सपर्ट की माने तो ऑफिस में कोई भी रिश्ता हो, उसकी जानकारी समय रहते HR को देना जरूरी है। कंपनियों को चाहिए कि वे रिलेशनशिप पॉलिसी को स्पष्ट करें, ताकि कर्मचारियों को पहले से पता हो कि किन परिस्थितियों में क्या करना है। अब कई कंपनियां ट्रेनिंग प्रोग्राम भी चला रही हैं, जिससे कर्मचारियों को समझाया जाता है कि ऑफिस में रिश्तों की लिमिट, नियम और प्रोफेशनल बर्ताव कैसे रखा जाए।