Get App

सालाना ₹4.7 करोड़ सैलरी ऑफर कर रही यह कंपनी, इस मौके के बारे में यहां जानें सबकुछ

एआई चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया ने फाइनेंशियल ईयर 2026 की शुरुआती दो तिमाहियों के लिछए करीब 1,200 एच-1बी वीजा पोजीशन के लिए सर्टिफिकेशन हासिल किया है। एक साल पहले की समान अवधि में 1,000 के मुकाबले यह 20 फीसदी ज्यादा है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jun 02, 2026 पर 1:34 PM
सालाना ₹4.7 करोड़ सैलरी ऑफर कर रही यह कंपनी, इस मौके के बारे में यहां जानें सबकुछ
एनवीडिया में एआई रिसर्चर्स की बेस सैलरीज 4 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

एक तरफ जहां कंपनियां खर्च घटाने के लिए एंप्लॉयीज की संख्या घटा रही हैं, वही दूसरी तरफ कुछ कंपनियां बहुत मोटी सैलरी ऑफर कर रही हैं। हम बात कर रहे हैं एआई चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया की। यह कंपनी पर्सनल कंप्यूटर्स के लिए नया एआई चिप बनाने जा रही है। इसके लिए यह इंजीनियर्स को जो सैलरी ऑफर कर रही है, उसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। खास बात यह कि इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी विदेशी आईटी इंजीनियर्स की सेवाएं लेगी। इसके लिए वह एच-1बी वीजा के जरिए इंजीनियर्स की भर्ती करेगी।

NVIDIA ने बढ़ाया एच-1बी वीजा का अपना कोटा

मिंट ने बिजनेस इनसाइडर के डेटा के हवाले से इस बारे में बताया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में इमिग्रेशन के सख्त नियमों की वजह से जब कई दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियां विदेशी प्रोफेशनल्स की हायरिंग घटा रही हैं तब NVIDIA ने एच-1बी वीजा का अपना कोटा बढ़ाया है। एनवीडिया एआई चिप बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनियों में सबसे आगे हैं।

एनवीडिया को अब भी विदेशी टैलेंट पर ज्यादा भरोसा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें