IPO बाजार का रौनक लौटा हो सकता है यह इश्यू, हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स हो सकती है लिस्ट

Coca-Cola Company Plan:हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स के शेयर अगले साल बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। अभी हिंदुस्तान कोका-कोला में कोका कोला की 60 फीसदी हिस्सेदारी है। हिंदुस्तान कोका-कोला भारत में कोका-कोला के सबसे बड़े बॉटलर की पेरेंट कंपनी है

अपडेटेड Jun 02, 2026 पर 12:18 PM
Story continues below Advertisement
Hindustan Coca-Cola की शुरुआत 1997 में हुई थी। भारत के 10 राज्यों में इसके 14 बॉटलिंग प्लांट्स हैं।

Coca-Cola Company Plan: अमेरिकी सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी कोका-कोला कंपनी का इंडिया को लेकर बड़ा प्लान है। कंपनी भारत में हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स का आईपीओ लाने के बारे में सोच रही है। कोका-कोला ने 1 जून को इस बारे में बताया। हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स के शेयर अगले साल बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। कोका कोला इस कंपनी में अपनी भी कुछ हिस्सेदारी बेच सकती है।

हिंदुस्तान कोका-कोला में कोका कोला की 60% हिस्सेदारी 

अभी हिंदुस्तान कोका-कोला में कोका कोला की 60 फीसदी हिस्सेदारी है। हिंदुस्तान कोका-कोला भारत में कोका-कोला के सबसे बड़े बॉटलर की पेरेंट कंपनी है। जुबिलेंट भरतिया ग्रुप ने 2025 में हिंदुस्तान कोका-कोला में 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। भारत में सॉफ्ट ड्रिंक के मार्केट में कोका-कोला की अच्छी पैठ है।


कंपनी के देश के 10 राज्यों में 14 बॉटलिंग प्लांट्स 

Hindustan Coca-Cola की शुरुआत 1997 में हुई थी। भारत के 10 राज्यों में इसके 14 बॉटलिंग प्लांट्स हैं। यह इंडिया में कोका-कोला, थंप्सअप, स्पराइट और फांटा जैसे कोल्ड ड्रिंक्स के ब्रांड्स की पैकेजिंग, डिस्ट्रिब्यूशन और सेल करती है। इंडिया और दक्षिणपूर्व एशिया में कोका-कोला के प्रेसिडेंट संकेत रॉय ने कहा, "कोका-कोला कंपनी इस महत्वपूर्ण बॉटलर में अपना निवेश बनाए रखेगी। कंपनी का फोकस इंडिया में हमारे ग्लोबल और लोकल ब्रांड्स की ग्रोथ पर है।"

कोका कोला के लिए इंडिया बड़ा ग्रोथ मार्केट

कोका-कोला कंपनी भारत को ग्रोथ के बड़े मार्केट के रूप में देखती है। कंपनी की 2024-25 में भारत में सेल्स 50,000 करोड़ रुपये की थी। यह कम से कम 2021 के बाद सबसे ज्यादा सेल्स है। हालांकि, कंपनी को भारत के सॉफ्ट ड्रिंक्स मार्केट में बढ़ती प्रतियोगिता का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रिलायंस के कंज्यूमर प्रोडक्ट ब्रांड कैंपा कोला के बाजार में आने के बाद प्रतिस्पर्धा बढ़ी है।

यह भी पढ़ें: NHPC Share Price: एनएचपीसी का शेयर धड़ाम, सरकार ने 8% डिस्काउंट पर लॉन्च किया ओएफएस

10 अरब डॉलर तक हो सकती है वैल्यूएशन

ब्लूमबर्ग न्यूज ने पिछले साल बताया था कि आईपीओ के लिए हिंदुस्तान कोका-कोला की वैल्यूएशन 10 अरब डॉलर तक जा सकती है। कोका-कोला कंपनी ने कहा है कि उसने आईपीओ के लिए रॉथ्सचाइल्ड को एडवाइजर नियुक्त किया है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।