रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित और निरंतर रेगुलर इनकम चाहने वाले लोगों की दिलचस्पी एन्युटी स्कीम (annuity scheme) में बढ़ी है। हालांकि, अब भी कई लोग इस स्कीम को ठीक तरह से नहीं समझते हैं। उनके दिमाग में इस स्कीम को लेकर कई तरह का कनफ्यूजन रहता है। एन्युटी प्लान में कोई व्यक्ति एकमुश्त अमाउंट इनवेस्ट कर सकता है। इसके बदले में उसे किसी खास पीरियड या अपनी बाकी जिंदगी में रेगुलर इनकम मिलती रहती है। दरअसल, इस प्लान में आप जो अमाउंट इनवेस्ट करते हैं, उस पर रिटर्न जेनरेट होता है। वह इनवेस्टर को बराबर किस्तों में डिस्ट्रिब्यूट कर दिया जाता है। यहां हम State Bank of India (SBI) और Life Insurance Corporation (LIC) की एन्युटी स्कीम के बारे में बता रहे हैं। इससे आपको इस स्कीम को समझने में भी मदद मिलेगी।
