Get App

आधार से जुड़ा कोई भी हो प्रश्न, पूरे हफ्ते मिलेगा जवाब, UIDAI ने शुरू की यह सर्विस

UIDAI हेल्पलाइन सर्विस देश की 13 भाषाओं में मुहैया कराई गई है जो कि आधार कार्ड होल्डर्स 1947 पर कॉल करके लाभ उठा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2021 पर 4:37 PM
आधार से जुड़ा कोई भी हो प्रश्न, पूरे हफ्ते मिलेगा जवाब, UIDAI ने शुरू की यह सर्विस

आधार से जुड़े कोई भी सवाल के जवाब अब नहीं रह जाएंगे। आपके हर सवालों के जावब मिलने वाले हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India -UIDAI) ने पूरे हफ्ते आधार हेल्पलाइन की शुरुआत की है। इसने 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या (unique identity number) आवंटित किया है।

अब आधार हेल्पलाइन सर्विस देश की 13 भाषाओं में मुहैया कराई गई है। आधार कार्ड होल्डर्स टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके या   पर सवाल भेजकर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। आधार की ये सर्विस 13 भाषाओं में उपलब्ध है। इन 13 भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू, कन्‍नड़, तमिल, मलयालम, पंजाबी, गुजराती, मराठी, उडि़या, बंगाली, असामी और उर्दू शामिल हैं।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें