PFRDA यानी पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने आधार के जरिए ई-केवाईसी (E-KYC) की सर्विस शुरू करने वाली है। जो लोग अटल पेंशन योजना के तहत अपना खाता खोलना चाहते हैं वह अपने आधार का इस्तेमाल कर E-KYC करा सकते हैं।

PFRDA यानी पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने आधार के जरिए ई-केवाईसी (E-KYC) की सर्विस शुरू करने वाली है। जो लोग अटल पेंशन योजना के तहत अपना खाता खोलना चाहते हैं वह अपने आधार का इस्तेमाल कर E-KYC करा सकते हैं।
अटल पेंशन योजना के तहत सदस्यता किसी भी बैंक ब्रांच, नेट बैंकिंग या APY सर्विस प्रोवाइडर द्वारा डिजिटल मोड के माध्यम से की जा सकती है। PFRDA ने अब अटल पेंशन की पहुंच को और बढ़ाने और सदस्यता के प्रोसेस को आसान बनाने के ले ईकेवाईसी के माध्यम से पहले से और आसान किया गया है।
PFRDA सर्कुलर के मुताबिक ई केवाईसी के जरिए ग्राहकों से प्राप्त आधार की जानकारी, पेंशन अमाउंट, पेमेंट का तरीका जैसी जानकारी बैंक के साथ बांटेंगे। ग्राहकों को बैंक सेविंग अकाउंट को बनाए रखना होगा। अटल पेंशन खाता खोलने के बाद APY-SP द्वारा ग्राहकों को बाद के सर्विस की पेशकश की जाएगी। सभी APY खातों को आधार के साथ जोड़ा जाएगा।
अटल पेंशन योजना
योजना के तहत आप यह चुन सकते हैं कि आप मंथली 1000 रुपए, 2000 रुपए, 3000, 4000 या 5000 रुपए मंथली पेंशन प्लान चाहते हैं। आप जितना मंथली पेंशन प्लान लेना चाहेंगे आपका प्रीमियम भी उसी हिसाब से लगेगा।
Atal Pension Yojna से कैसे जुड़ेंगे
Atal Pension Yojna Scheme में अपना खाता खुलवाने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक में पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, उम्र का कोई साक्ष्य लेकर जाना होगा और फॉर्म भरना होगा।
कितना करना होता है निवेश
अगर आपकी उम्र 18 साल है और आप 60 साल के बाद 1000 रुपए का मंथली पेंशन पाना चाहते हैं तो आपको हर महीने 42 रुपए जमा करना होगा। अगर 2000 रुपए का मंथली पेंशन चाहिए तो 84 रुपए, 3000 रुपए का पेंशन चाहिए तो 126 रुपए, 4000 रुपए का पेंशन चाहिए तो 168 रुपए और 5000 रुपए का मंथली पेंशन चाहिए तो 210 रुपए का प्रीमियम हर महीने देना होगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।