ATM Rules: पीएनबी, बंधन और HDFC बैंक ने बदले नियम, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर

1 April 2026: नए फाइनेंशियल ईयर 1 अप्रैल 2026 से कई बड़े बैंकों ने ATM इस्तेमाल से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। HDFC बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बंधन बैंक ने फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट, चार्ज और कैश निकालने से जुड़े नियमों को अपडेट किया है

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 4:39 PM
Story continues below Advertisement
1 April 2026: नए फाइनेंशियल ईयर 1 अप्रैल 2026 से कई बड़े बैंकों ने ATM इस्तेमाल से जुड़े नियमों में बदलाव किया है।

1 April 2026: नए फाइनेंशियल ईयर 1 अप्रैल 2026 से कई बड़े बैंकों ने ATM इस्तेमाल से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। HDFC बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बंधन बैंक ने फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट, चार्ज और कैश निकालने से जुड़े नियमों को अपडेट किया है। अब इसका सीधा असर बैंक ग्राहकों पर नजर आएगा।

HDFC बैंक

HDFC बैंक ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब ATM से UPI के जरिए होने वाली कार्डलेस कैश निकालने की फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल होगा। यानी अगर आप UPI से पैसे निकालते हैं, तो वह भी सामान्य ATM ट्रांजैक्शन की तरह गिना जाएगा। फ्री लिमिट खत्म होने के बाद हर ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये (टैक्स अलग) का चार्ज लगेगा। फिलहाल HDFC के ग्राहकों को अपने बैंक के ATM पर 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं, जबकि अन्य बैंकों के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है।


PNB ने घटाई कैश निकालने लिमिट

पंजाब नेशनल बैंक ने कुछ डेबिट कार्ड्स के लिए रोजाना कैश निकालने की लिमिट कम कर दी है। हालांकि अलग-अलग कार्ड के हिसाब से यह लिमिट अलग हो सकती है, इसलिए ग्राहकों को अपने कार्ड की नई लिमिट चेक कर लेनी चाहिए।

Bandhan Bank: फ्री ट्रांजैक्शन पर नया नियम

बंधन बैंक ने भी ATM ट्रांजैक्शन से जुड़े नियम बदले हैं। अपने बैंक के ATM पर ग्राहकों को हर महीने 5 फ्री फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन मिलेंगे, जबकि नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (जैसे बैलेंस चेक) अनलिमिटेड रहेंगे। दूसरे बैंकों के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे। इसके बाद फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये और नॉन-फाइनेंशियल पर 10 रुपये का चार्ज लगेगा।

क्या रखें ध्यान?

इन नए नियमों के बाद ग्राहकों को ATM इस्तेमाल करते समय अपनी फ्री लिमिट का ध्यान रखना होगा, ताकि एक्स्ट्रा चार्ज से बचा जा सके।

New Loan Rule: जीरो प्रीपेमेंट चार्ज से लेकर सिबिल अपडेट तक, बदलेंगे लोन से जुड़े 5 नियम, 1 अप्रैल से होंगे लागू

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।