Loan Rule Changes 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोन से जुड़े कई नए नियम लागू किए हैं। RBI के नए नियमों के तहत अब न सिर्फ लोन जल्दी चुकाना आसान होगा, बल्कि CIBIL स्कोर भी तेजी से अपडेट होगा। 1 अप्रैल 2026 से लोन लेने और चुकाने का तरीका काफी बदलने वाला है। इन बदलावों का मकसद लोगों को बेहतर फाइनेंशियल कंट्रोल देना और लोन से जुड़ी परेशानियों को कम करना है।
एक खाते में अब 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे
नए नियम के तहत अब बैंक अकाउंट और लॉकर में एक से ज्यादा यानी अधिकतम 4 नॉमिनी जोड़े जा सकते हैं। इससे परिवार के लोगों को भविष्य में संपत्ति संभालने में आसानी होगी।
CIBIL स्कोर हर हफ्ते होगा अपडेट
अब आपका क्रेडिट स्कोर हर महीने नहीं बल्कि हर 7 दिन में अपडेट होगा। यानी 7, 14, 21 और 28 तारीख को स्कोर अपडेट होगा। इससे लोन चुकाने के बाद स्कोर जल्दी सुधरेगा, लेकिन देरी होने पर उसका असर भी जल्दी दिखेगा।
अब फ्लोटिंग रेट वाले लोन जैसे होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन को समय से पहले चुकाने पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा। इससे लोग बिना किसी पेनाल्टी के अपना कर्ज जल्दी खत्म कर सकेंगे।
सोने से जुड़े कारोबारियों के लिए भी राहत दी गई है। गोल्ड मेटल लोन (GML) चुकाने का पीरियड 180 दिन से बढ़ाकर 270 दिन कर दी गई है, जिससे उन्हें कैश फ्लो मैनेज करने में आसानी होगी।
अच्छे क्रेडिट स्कोर पर सस्ता लोन
अगर आपका CIBIL स्कोर अच्छा है, तो अब आपको कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना ज्यादा होगी। इससे बेहतर डील पाना आसान होगा।