Axis Bank Fixed Deposit Interest Rate: प्राइवेट सेक्टर बैंक एक्सिस बैंक ने आज 26 सितंबर 2022 से अपनी 2 करोड़ रुपये और उससे अधिक की FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। एक्सिस बैंक की एफडी दरों में बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब प्रमुख बैंक अपनी FD पर ब्याज को बढ़ा रहे हैं। बैंक ने FD की इन दरों में बदलाव 2 करोड़ रुपये से अधिक की जमा पर लागू किया है। एक्सिस बैंक की नई दरें 2 से 5 करोड़ रुपये की FD पर आज से लागू हो गई हैं। एक्सिस बैंक में 2 करोड़ रुपये से अधिक की FD पर इतना ब्याज दे रहा है।
